मानसरोवर झील के पास है अलौकिक शक्तियों का बसेरा, पास जाने पर आती हैं ऐसी आवाजें

भगवान शिव  और माता पार्वती का निवास माने जाने वाले कैलाश पर्वत के पास मानसरोवर झील स्थित है। यह झील दुनिया की सबसे साफ़ पानी वाली झीलों में से एक मानी जाती है। यह झील प्राकृतिक तौर से बनी है या इसे बनाया गया है ये बात आज तक कोई भी नहीं जान पाया है लेकिन इस झील से जुड़ा हुआ एक और रहस्य है जिसके बारे में आज तक वैज्ञानिक भी कुछ पता नहीं लगा पाए हैं।

मानसरोवर झील

आपको बता दें कि कैलाश मानसरोवर और कैलाश पर्वत  वाले क्षेत्र में एक अजीब आवाज़ सुनाई देती है जैसे यहां से कोई हवाई जहाज़ गुज़र रहा हो, जबकि ऐसा नहीं होता है। कहते हैं कि अगर इस आवाज़ को ध्यान से सुना जाए तो यह किसी डमरू या फिर ओम की आवाज़ जैसी सुनाई देती है।

ऐसा भी कहा जाता है कि सुबह के 2:30 से 3:45 बजे के आस-पास कैलाश मानसरोवर क्षेत्र में कई तरह की अलौकिक गतिविधियां Paranormal Activities होती हैं जिन्हें सिर्फ महसूस किया जा सकता है क्योंकि ये दिखाई नहीं देती हैं। ऐसा कहा जाता है कि कैलाश मानसरोवर में जो भी व्यक्ति एक बार डुबकी लगा लेता है उसे धरती पर दोबारा जन्म लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।

बहुत से लोगों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है ‘काजू’, इस कठिन प्रोसेस के बाद पहुँचता है आप तक

इस झील में हर साल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और खुद ही इस अलौकिक माहौल को महसूस करते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो कैलाश मानसरोवर के आसपास सुनाई देने वाली आवाज़ के पीछे बर्फ पिघलने का हाथ हो सकता है क्योंकि जब भी बर्फ पिघलती है तो कई तरह की आवाज़ें सुनाई देती हैं। लेकिन श्रद्धालुओं की मानें तो इस आवाज़ के पीछे अलौकिक ताकतों का हाथ है। इसकी वजह चाहे कुछ भी हो लेकिन कैलाश मानसरोवर का ये अनसुलझे रहस्य हमेशा लोगों को अचंभे में डालता रहता है।

LIVE TV