माउंट एवरेस्ट: 2 भारतीय पर्वतारोहियों पर नेपाल ने लगाया 6 साल का प्रतिबंध, जानें क्या है पूरा मामला?

2 भारतीय पर्वतारोहियों और उनके टीम लीडर पर नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 6 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि इस प्रतिबंध के बाद इन्हें किसी भी पर्वत चोटी पर चढ़ाई करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दरअसल, इन दोनों पर्वतारोहियों ने साल 2016 में दावा किया था कि उन्होंने एवरेस्ट की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है, लेकिन जांच करने पर उनका यह दावा झूठा पाया गया। उस समय नरेंद्र सिंह यादव और सीमा रानी गोस्वामी के अभियान को पर्यटन विभाग ने प्रमाण पत्र भी दे दिया था। लेकिन वह अपनी सफाई में किसी सफाई को पेश नहीं कर सका जिसके चलते उसे पुरस्कार नहीं दिया गया।
 


हर पर्वतारोही अपने जीवनकाल में एक बार 8,848.86 मीटर (29,032 फुट) ऊंचे माउंड एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने का सपना जरुर पूरा करना चाहता है। बता दें कि जब पर्वतारोही नरेंद्र यादव को प्रतिष्ठित तेनजिंग नोरगे एडवेंचर अवार्ड के लिए नामित किया गया तो अन्य पर्वतारोहियों ने उनके खिलाफ सवाल खड़े करते हुए शंका जताई कि क्या वे सच में एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचेभी हैं? इसे लेकर नेपाल पर्यटन मंत्रालय का कहना है कि अन्य पर्वतारोहियों से बातचीत और विस्तृत जांच के बाद पता चला है कि ये दोनों पर्वतारोही कभी एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचे ही नहीं। जब इनसे सफाई मांगी गई तो ये लोग किसी भी तरह की तस्वीर या अन्य सबूत दिखाने में भी विफल रहे।

LIVE TV