प्यार,शारीरिक शोषण, शादी फिर दहेज़ उत्पीड़न और अब मुख्यमंत्री के सामने आत्महत्या

महिलाशाहजहांपुर | यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला ने मुख्यमन्त्री के सामने आत्मदाह की धमकी देकर पुलिस और प्रशासन को सकते में डाल दिया है। मुख्यमन्त्री 18 जून को शाहजहांपुर में एक मेडिकल कालेज के शिलान्यास के लिए यहां आ रहे हैं। महिला ससुरालियों की पिटाई का शिकार हुई और साथ ही ससुरालियों ने महिला को मिट्टी का तेल डालकर जलाने का भी प्रयास किया ससुरालियों के चंगुल से छूटने के बाद थाने पहुंची महिला को पुलिस ने भगा दिया। पुलिस कार्यवाही न होने पर उसने सीएम के सामने आत्मदाह की धमकी दी हैं फिल्हाल पुलिस ने मामले में कार्यवाही का ठोस आश्वासन दिया हैं।

महिला की पूरी कहानी 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अपने दर्द से कराह रही इस महिला का नाम पार्वती यादव है। पार्वती की एक धमकी ने पुलिस विभाग को सकते में डाल दिया है। पार्वती यादव ने धमकी दी है कि अगर उसे चोट पहुचानें वालों के खिलाफ पुलिस ने कल तक कोई कार्यवाही नही की तो वो मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के सामने आत्मदाह कर लेगी। दरअसल पार्वती को उसके ही ससुराल वालों ने बुरी तरह से पीट पीट कर घायल कर दिया हैं। प्रेम विवाह के बाद ससुराल वाले दहेज के तौर पर उससे 10 लाख रूपये की मांग कर रहे है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ही ससुराल वालों ने उसे पीट पीट कर बेदम कर दिया है। महिला का कहना है कि उसकी इस धमकी को पुलिस हल्के में ना ले। अगर 24 घन्टे के अन्दर कोई कार्यवाही नही हुई तो वो मुख्यमन्त्री के आगमन पर 18 जून को उनके सामने आत्मदाह कर लेगी।जिसके बाद महिला के आत्मदाह की धमकी के बाद आलाधिकारी हरकत में आए है। सम्बन्धित थाने को सख्त कार्यवाही के आदेश दिये है।

आठ साल तक शोषण फिर शादी 

पीड़ि‍त महिला पार्वती की माने तो वह एमए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसके क्षेत्र के एक प्राईवेट स्कूल में जाॅब करने लगी उस स्कूल में पहले से पङा रहे धीरेंद्र से उसकी दोस्ती हो गई धीरे-धीरे शादी तक बात पहुची। आठ साल तक पहले उसने उसका शारीरिक शोषण किया उसके बाद जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो धीरेंद्र टालता रहा जब पूरी बात उसने अपने माता पिता को बताई। पिता ने जब धीरेंद्र के घर जाकर कहा तो धीरेंद्र और उसके पिता ने जान से मारने की धमकी देने लगे। इसकी शिकायत जब पीड़ि‍त महिला ने कांट थाने में की तो पुलिस के दबाव के चलते 12 अप्रैल 2016 को दोनों का समझौता करा कर शादी करा दी गई। शादी के बाद उसको ससुराल में काफी परेशान किया जाने लगा। और साथ ही उसका पति दूसरी शादी करना चाहता था इसलिए वह हमसे दस लाख रूपये की मांग करने लगे जब मांग पूरी की तो ससुराल वाले मार पीट करने लगे। और पति तीन दिन पहले घर से फरार हो गया। तभी रविवार शाम  में उसके ससुराल वालों ने उसकी लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई की इतना ही नहीं उसके बाद उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसको जलाने की भी कोशिश की चीख पुकार करने के बाद जब महिला घर के बाहर भागी तो गांव वालों की मदद से वह थाने पहुची।

थाने से दरोगा ने भगाया

पीड़ित महिला की माने मिट्टी के तेल से भीगी जब वह थाने पहुची तो वहां मौजूद एक दरोगा ने उसे वहा से भगा दिया। जिसके बाद न्याय पाने आई महिला ने एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि अगर उसे 24 घंटे के अंदर न्याय नही मिला तो शाहजहांपुर में आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने आत्मदाह कर लेगी। जिसके बाद हरकत में आए आलाधिकारी ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आश्वासन दिया।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि एक महिला ने तहरीर दी है की उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट और जलाने का प्रयास किया है उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दे दिए हैं

LIVE TV