महिला की मौत का जिम्मेदार कौन ठण्ड या प्रशासन..?

रिपोर्ट- सर्वजीत सिंह

श्रावस्ती:-श्रावस्ती में कड़ाके की ठण्ड ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। लोग काग़ज़ों और दफ़्ती को जला कर अपना समय काटने पर मजबूर है। नाम मात्र जनपद में कम्बल वितरण हो रहे है और अलाव की भी पर्याप्त व्यवस्था नही की गई है। वंही इस कड़के की ठण्ड ने एक महिला की जान भी लेली है।

मामला श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना के लिल्लाहीपुरवा का है जँहा एक गरीब महिला गीता देवी की ठण्ड लगने के कारण मौत हो गई बताया जा रहा है बेहद गरीब परिवार की ये महिला के पास ना ही रहने को सही से घर था ना पहनने को कपड़े इसी सिलसिले में आज कई दिनों से महिला कम्बल और आवास के लिए तहसील में अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रही थी।

लेकिन इस गरीब महिला का सुनने वाला कोई नही था दो दिन से चल रही शीतलहर ने आज इसकी जान लेली ये अपने पीछे शादी के लायक 4 बेटियों को छोड़ कर चली गई इन बेटियों को देखने के लिए इस दुनिया में इनका पिता भी नही है। अब बड़ा सवाल उठ रहा कि दावा तो बहुत किया जाता है गरीबो तक सभी योजनाएं पहुँछाने की लेकिन इन गरीबो तक क्यों नही पहुँचता बताया ये भी जा रहा है कि महिला ने तहसील अधिकारियों की चक्कर काट कर थक चुकी थी लेकिन एक अदद कम्बल तक नही नसीब हुआ आखिर अधिकारी इन गरीबो के फ़रयाद को क्यों दर किनार कर देते है अपने आपमें बड़ा सवाल है।

पुलिस गस्त की खुली पोल! नलकूप कर्मचारी को बंधक बना चोरों ने लूटा, 4.5 कुंतल कॉपर..

वही राजनीतिक लोग भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए पहुचने लगे मौके पर पहुँचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी ने शासन प्रशासन पर सवाल खड़ा कर दिया लेकिन इस गरीब की जान जाने के बाद नेता जाग गए आखिर अभी तक ये नेता क्या कर रहे थे।

LIVE TV