महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराकर करता था ये घिनौना काम, पकड़े जाने पर कबूल की हैरान करने वाली…

नई दिल्ली: दुनिया में बहुत सारे ऐसे वाक्या आपने सुने होंगे जिसने आपको चौंकाया हो, एक ऐसा ही मामला चीन के शंघाई के किंगपू जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां पुलिस ने एक ऐसे चोर को अरेस्ट किया है जो महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराता था। पुलिस की पूछताछ में शख्स ने खुद यह बात कबूल की है। जब उससे अंडरगार्मेंट्स चुराने की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि वह इससे खुद को उत्साहित महसूस करता था।

दरअसल, सितंबर में एक महिला ने पुलिस से उसके अंडरवियर गायब होने की शिकायत की थी। महिला ने पुलिस से बताया था कि उसने अपने अंडरवियर घर के बाहर सूखने के लिए फैलाए थे।

लेकिन सुबह वह वहां से गायब हो चुके थे। इसके बाद एक और महिला ने पुलिस से ऐसी ही शिकायत की, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लिया गया आैर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को एक शख्स दिखा जो अंडरवियर चुराकर ले जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शख्स की पहचान कर उसे अरेस्ट कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में शख्स ने बताया कि खुद को उत्साहित महसूस करने के लिए महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराता था। उसके पास अन्य महिलाओं के भी अंडरगार्मेंट्स बरामद हुए।

फ्रांस सरकार ने मसूद अजहर को लेकर किया बड़ा फैसला

बता दें, करीब एक साल पहले Jiujiang के Jiangxi शहर में पुलिस ने एक ऐसे चोर को पकड़ा था, जिसके पास से महिलाओं के दस हजार से ज्यादा अंडरगार्मेंट्स बरामद हुए थे। चोर ने पुलिस को बताया था कि वह रोज रात में उस समय बाहर निकलता था, जब सब गहरी नींद में सो रहे होते थे और मौक पा पाते ही महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चोरी कर लेता था।

LIVE TV