मशहूर अमेरिकी सिंगर रेप के मामले में गिरफ्तार, पेरिस पुलिस ने बॉडीगार्ड संग धरा

अमेरिका के मशहूर सिंगर क्रिस्टोफर मौरिस ब्राउन को गिरफ्तार किया गया है। पेरिस में एक महिला की शिकायत पर उन्हें यौन उत्पीड़न के मामले में पेरिस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्रिस हमेशा विवादों में बने रहते हैं। एक दशक पहले वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को शारीरिक चोट पहुंचाने के चलते भी सुर्खियों में आए थे। इससे पहले वह किसी को धमकी देने के चलते पकड़े गए थे। वह ‘क्रिस ब्राउन’ के नाम से मशहूर हैं।

सूत्रों के मुताबिक, क्रिस को पेरिस पुलिस ने रेप और ड्रग्स लेने के अपराध में गिरफ्तार किया है। एक महिला की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। महिला ने बताया कि पिछले हफ्ते पेरिस के हॉटल में क्रिस ने उनका यौन शोषण किया था।

https://www.instagram.com/p/Bs4AEG4jthT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

उन्होने आगे बताया कि 15 और 16 जनवरी को वह और उसके दोस्त कैंप्स इलिस के पास क्लब ले क्रिस्टिल में क्रिस से मिले थे। इसके बाद वह मंडरिन ओरिएंटल होटल गए जो पेरिस में कॉनकॉर्ड प्लाजा के पास है। खबर है कि क्रिस के बॉडीगार्ड को भी पेरिस पुलिस ने इस मामले में धरा है।

बता दें कि क्रिस इससे पहले अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और सिंगर रिहाना संग भी मारपीट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कुछ ही साल पहले क्रिस की एक और एक्स गर्लफ्रेंड कुरुचे तिरेन ने उनपर धमकी देने और मारपीट के आरोप लगाए थे। पिछले साल ही एक और महिला ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप मढ़ा था।

LIVE TV