मनमोहन, राहुल अस्वस्थ अमरिंदर से मिले

चंडीगढ़| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी लेने यहां पहुंचे।

यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को 48 घंटों तक घर पर आराम करने की सलाह दी है।

राहुल गांधी और मनमोहन सिंह सोमवार को चंडीगढ़ के समीप मोहाली में ‘नवजीवन’ हिंदी अखबार को फिर से लॉन्च करने के लिए पहुंचे थे।

अमरिंदर सिंह से मिलने के बाद दोनों नेता नई दिल्ली लौट गए।

मुख्यमंत्री खराब स्वास्थ्य के कारण इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए।

अमेरिका की इस पॉलिसी को लागू कर बिहार बनेगा बीमारी मुक्त प्रदेश

76 वर्षीय अमरिंदर सिंह रविवार को पीजीआईएमईआर में कुछ नियमित चिकित्सा जांच के लिए गए थे। उन्हें पिछले हफ्ते संक्रमण हुआ था, जिसके बाद वह अस्पताल गए थे।

LIVE TV