मनचलों पर चढ़ने लगा ‘इश्क का बुखार’, परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई

मनचलोंलखनऊ। योगी के यूपी में मनचलों पर इश्क का बुखार फिर चढ़ता जा रहा है। ताजा मामला बहराइच का है। यहां एक लड़की ने स्कूल जाना छोड़ दिया क्योकि रास्ते में मनचले उसके साथ छेड़खानी करते हैं।

लड़की ने शोहदों की हरकतों से परेशान होकर स्कूल जाना छोड़ दिया है। इससे परेशान होकर शुक्रवार को लड़की अपनी मां के एएसपी के पास पहुंची और अपनी परेशानी बताई। वहीं पुलिस ने मनचलों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा लड़की को दिया है।

मामला दरगाह इलाके का है। पीड़ित लड़की ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि अगर हमें मनचलों से छुटकारा नहीं मिला तो वो खुदकुशी कर लेगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी कमलेश दीक्षित ने पीड़िता को आश्वासन देकर घर भेज दिया। वहीं, पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए है।

बता दें, कि रानी (बदला हुआ नाम) तारा महिला इंटर कॉलेज में क्लास 11th क्लास की छात्रा है। वहीं छात्रा का आरोप है कि जब वह कॉलेज जाती है तो रास्ते में कुछ मनचले अभद्रता व छेड़खानी करते हैं। इस वजह से उसने कॉलेज जाना छोड़ दिया है।

मनचलों से परेशान लड़की अपनी परेशानी बताते हुए एएसपी के सामने रो पड़ी। उसने बताया कि मनचलों की वजह से वो घर से भी नहीं निकल पा रही है। कॉलेज जाना छूट गया है तो पढ़ाई भी पूरी नहीं हो पा रही है।

LIVE TV