मध्य प्रदेश : इंदौर के MY हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में लड़कियों के साथ कर्मचारी कर रहे अय्याशी

मॉर्चुरी में वैसे तो अस्पताल के मृत शवों को रखा जाता है लेकिन यहां जिंदा लोगों ने अपना कब्जा करके रखा हुआ है। मामला मध्यप्रदेश में इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल का है। दरअसल अस्पताल के कुछ फोटो वायरल किए गए हैं जिनमें आधे-अधूरे कपड़ों में एक-दो लड़कियां और लड़के नजर आ रहे हैं। इन वायरल तस्वीरों से काफी सवाल खड़े होते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह हॉस्पिटल की मॉर्चुरी का दृश्य है।

इस मॉर्चुरी की देखरेख का ठेका एक निजी कंपनी UDS के जिम्मे है। फोटो वायरल करने वालों का कहना है कि इस कंपनी के कर्मचारी ही बीते चार दिनों से यहां रात में लड़कियां लेकर आते हैं। यहां बीते दिनों मॉर्चुरी में एक बुजुर्ग का शव करीब 158 दिन पड़ा रहा था इसके बाद ही इसकी देखरेख का जिम्मा प्राइवेट कंपनी को सौंपा गया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार की रात को जब कुछ लोग एक शव लेकर वहां पहुंचे तो कमरे में लड़कियों को देखकर दंग रह गए। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। उनसे सवाल किया तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इससे आपको क्या करना है? आप शव रखो और जाओ।

LIVE TV