मतदान के बाद भाजपा पदाधिकारी पर हुआ हमला , जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली : मथुरा में लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद गुरुवार शाम रिफाइनरी क्षेत्र में भाजपा महानगर महामंत्री पर हमला कर दिया गया हैं। जहां हमलावरों ने उनके सिर पर सरिया से प्रहार किया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

 

 

बीजेपी

 

बता दें की यह घटना गुरुवार शाम को मतदान के ठीक बाद हुई। महानगर के भाजपा महामंत्री ठाकुर रामजीलाल सिंह मतदान के बाद रांची बांगर में  पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे, तभी तीन-चार युवकों ने आकर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनको पीटा और सिर पर सरिया मारकर घायल कर दिया।

 

देवरिया में बीजेपी विधायक से खफा हुए गाँव वाले, गालियाँ देकर किया वापस

 

जहां वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लगते ही भाजपाइयों की भीड़ जिला अस्पताल में जुट गई।

हर कोई भाजपा नेता की कुशलक्षेम पूछता दिखा। हालत नाजुक होने पर उन्हें नयति हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में एसएसपी मथुरा ने बताया कि मतदान के बाद भाजपा नेता पर हमला किया गया। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। जांच जारी है। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

बता दें कि गुरुवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मथुरा लोकसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान जिलेभर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए, लेकिन मतदान के बाद शाम को घटी इस घटना से पुलिस प्रशसान में हड़कंप मच गया।

 

LIVE TV