मऊ के कोपा में झाड़ियों में मिला अधेड़ युवक का शव, जमीनी विवाद के चलते हुई हत्या

REPORT – UMA MISHRA/ MAU

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के डाङी गांव के पास रविवार की देर रात झाङियों में अधेङ का शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक सुभाष राम सरायलखंशी थाने के भुजौटी मुहल्ले का निवासी था। उसका कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था। सुभाष सुबह घर से काम के सिलसिले में निकला था।

युवक की हत्या

इस बीच कोपांगज थाना क्षेत्र के डाङी चट्टी के पास देर रात उसकी लाश झाङियों में मिली। जिसको किसी ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुची पुलिस घायल को अस्पताल पहुचाया।

जहां पर डाक्टरों ने उसकी मौंत का कारण गोली लगने से बताया। घटना की जानकारी होते ही परिजन अस्पताल पहुचे और उनमें कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा केस दर्ज करा दिया गया हैं।

वंदे मातरम को राष्ट्रगान का दर्जा देने की मांग , हाईकोर्ट कल करेगी सुनवाई…

पुलिस आरोपीयों की तलाश करने में जुटी हुई हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि परिजनों के अनुसार उनका किसी से जमीन का विवाद चल रहा था। उनके द्वारा दी गयी तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया हैं। साथ ही आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया हैं।

LIVE TV