मंदिर में घुसा तेंदुआ, पुजारी बना भगवान

तेंदुआदेहरादून। उत्तराखंड में स्थित एक मंदिर के परिसर में तेंदुआ घुस गया। जिसको देख नागरिकों में हड़कंप मच गया। तेंदुआ अपने शिकार का पीछा करते हुए यहां तक चला आया। तेंदुआ कुत्ते का शिकार करना चाहता था। मंदिर में मौजूद पुजारी ने समझदारी से तेंदुए को चकमा दिया और उसे बंद कर कुत्‍ते की और लोगों की जान बचाई।

शिकारी बना तेंदुआ

यह वाकया हरिद्वार के पास स्थित गायत्री विहार कालोनी स्थित मंदिर परिसर में तेंदुआ़़ घुसने से हड़कंप मच गया। पुजारी ने देखा कि तेंदुआ उनके कुत्ते का शिकार करना चाहता है। लेकिन, तभी उन्होंने तेंदुए को ऐसे फंसाया कि डर गया तेंदुआ।

तड़के चार बजे शांतिकुंज के पास स्थित गायत्री विहार कालोनी में बने भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी भास्कर प्रसाद शर्मा मंदिर के पास ही स्थित अपने घर में सो रहे थे।

उन्हें मंदिर से कुछ आवाज सुनाई दी तो उन्होंने उठकर देखा कि मंदिर के बाहर तेंदुआ़़ मंदिर के पास ही पिंजरे में बंधे कुत्ते को अपना शिकार बनाने का प्रयास कर रहा था। यह सब देख पुजारी के हाथ-पांव फुल गए।

पुजारी ने तुरंत ही घर के अंदर जाकर अपने बेटों प्रभाकर प्रसाद शर्मा व दिवाकर प्रसाद शर्मा को उठाया। इस पर दोनों बेटों ने शोर मचाया तो तेंदुआ़़ मंदिर के पास ही बने बाथरुम में जाकर दुबक गया।

LIVE TV