भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर वकीलों ने फूंका अधिकरियों का पुतला, जानें पूरा मामला

REPORT -Prasoon shukla

उन्नावः– भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने के भले ही लाख प्रयास किये गए हों लेकिन उन्नाव के वकीलों ने तहसील के कर्मचारियों और अधिकारियों पर घूसखोरी का आरोप लगा कर तहसील परिसर में भ्रष्टाचार का पुतला फूंक अपना विरोध दर्ज कराया।

उन्नाव की बांगरमऊ तहसील में सरकारी कामकाज के एवज में मोटी रकम वसूले जाने का आरोप लगाया है। वकीलों का आरोप है कि तहसीलदार ,लेखपाल समेत कोई भी कर्मचारी गरीबों का काम बगैर पैसा लिए नही करता है।

रिसर्च में हुआ खुलासा! भारत से ज्यादा अमेरिका में हैं गांधी जी की प्रतिमाएं…

नाराज़ वकीलों ने तहसील परिसर में भ्रस्टाचार का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। वकीलों ने लिखित शिकायती पत्र के जरिये मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने असम, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

LIVE TV