भारत में Seaplane सेवा को दिखाई गई हरी झंडी, किराए व टिकट की जानकारी के लिए पढ़े खबर

देश में सी-प्लेन की सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। इस सेवा का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात में किया गया। इस दिन सी-प्लेन ने मोदी की अगुवाई में उड़ान भरी थी। बतादें कि यह सेवा सिर्फ अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से लेकर केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक ही उपलब्ध रहेगी। यदि बात करें इन विमानों की खासियत की तो ये विमान छोटी हवाई पत्ती से उड़ान भरने के साथ लैंड भी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इन उड़ानों को स्पाइसजेट संचालित करेगा साथ ही ये विमान दिन में 2 ही बार उड़ान भरेंगे।

विमान का किराया:
इस विमान की सेवा का आनंद लेने के लिए यात्री को एक तरफ से लगभग 1,500 रुपये खर्चने होंगे। यह उड़ान 25-30 मिनट की होगी। यदि आप अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट से केवडिया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक विमान से वापसी करना चाहते हैं तो आपको 3,000 रुपयों तक खर्चने होंगे। जानकारी के अनुसार उड़ानों के लिए 15 साटर ट्विन ओटर विमान का प्रयोग किया जाएगा। इस सेवा के लिए करीब 250-300 विमानों को खड़ा किया जाएगा।

इस तरह मिलेगा टिकट:
उपर्युक्त बताया जा चुका है कि इस सेवा संचालन स्पाइसजेट करेगा। यह सेवा दिन में 2 वार उपलब्ध कराई जाएगी। इन सेवाओं का आनंद उठाने के लिए टिकट का होना आवश्यक है। यदि आप टिकट के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो www.spiceshuttle.com इस वेबसाइट पर जाना होगा।

उड़ान का समय:
साबरमती रिवरफ्रंट से सुबह 10:15 बजे सी-प्लेन उड़ेगा और 10:45 पर केवडिया पहुंचेगा। केवडिया से वापस सी-प्लेन 11:45 पर उड़ेगा और 12:15 बजे रिवरफ्रंट पहुंचेगा। सी-प्लेन रोज दोपहर को 12:45 पर दोबारा रिवरफ्रंट से उड़ान भरेगा और दोपहर 1:15 पर केवडिया उतरेगा। वहां से ये दोपहर 3:15 पर उड़ेगा और 3:45 पर वापस रिवरफ्रंट उतरेगा।

LIVE TV