भारत में लॉन्च हुई Brutale 800 RR America , देखें इसके सबसे अलग फीचर्स

नई दिल्ली। इटली की मोटरसाइकल निर्माता कंपनी MV Agusta ने अपनी दमदार बाइक Brutale 800 RR का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है।

बता दें इसे MV Agusta Brutale 800 RR America नाम से लॉन्च की गई है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 18.73 लाख रुपये है। नई बाइक इसके स्टैंडर्ड वर्जन से करीब 30,000 रुपये सस्ती है। हालांकि, इसकी ऑनरोड कीमत 19 लाख रुपये से भी ज्यादा होगी।

आपको बता दें, MV Agusta Brutale 800 RR America लिमिटेड एडिशन अमेरिकी झंडे से प्ररित है और इसपर स्पोर्ट्स रेड, ब्लू और व्हाइट शेड्स दी गई हैं। प्रत्येक मॉडल ईंधन टैंक और स्पेसिफिक प्रोडक्शन नंबर पर एक स्टार जडे लोगो के साथ आएगा। इसे खरीदने वालों को हर लिमिटेड एडिशन मॉडल के साथ प्रामाणिकता का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इसके अलावा बाइक के एलॉय व्हील्स पर ब्लू और रेड पेंट का काम भी दिया गया है और रेडिएटर के किनारों पर “अमेरिकी स्पेशल एडिशन” डेकल भी शामिल हैं।

मैकेनिकली MV Agusta Brutale 800 RR America में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 798 cc इन-लाइन थ्री-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 12,300 rpm पर 140bhp की पावर और 10,100 rpm पर 86 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह मोटर 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ स्लिपर क्लच से लैस है।

यूपी में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक, लगाया जा रहा ये अनुमान…

इसके अलावा बाइक के फ्रंट में 320 mm ड्यूल-डिस्क और रियर में 220 mm सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही साथ इस धांसू बाइक में कई लेटेस्ट इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसकी ब्रेकिंग को शानदार बनाते हैं। बता दें कि Brutale 800 RR बाइक पर अमेरिका की थीम 1975 में आई कंपनी की MV Agusta S America 750 से प्रेरित है।

LIVE TV