भारत में बहुत जल्द लांच होगी BMW की ये धांसू बाइक, देखें इसके खास स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली। नई जनरेशन BMW S1000 RR को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। वहीं BMW Motorrad India ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इस मोटरसाइकिल को टीज करना शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी इसे अगले दो महीनों के अंदर लॉन्च कर सकती है।

बताया जा रहा है कि 2019 BMW S1000 RR में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई बदलाव किए जाएंगे। डिजाइन की बात करें तो इसके फ्रंट एंड में बड़े बदलाव देखे जाएंगे, जिसमें नए फेयरिंग और ट्विन हेडलैंप क्लस्टर के साथ LEDs और डेटाइम रनिंग लाइट्स मौजूद है।

वहीं बात की जाए पावर स्पेसिफिकेशन्स की तो 2019 BMW S1000 RR में ब्रांड न्यू 998 cc इन-लाइन फोर मोटर दी जाएगी, जो 204bhp की पावर और 83Nm का टॉर्क जनरेट करती है। मौजूदा इंजन के मुकाबले यह 8bhp ज्यादा पावर देती है। नए इंजन को नई शिफ्टकैम वाल्व ट्रेन भी मिलती है जो EICMA 2018 के दौरान BMW R 1250 GS पर देखी गई थी।

नई टेक्नोलॉजी वेरिएबल टाइमिंग और वाल्व स्ट्रोक को वाल्व ट्रेन के इनटेक साइड में लाती है। इसके अलावा नई S1000 RR का वजन मौजूदा मॉडल के मुकाबले 10.6 kg हल्का होगा, जिसका मतलब बेहतर पावर-टू-वेट रेश्यो होगा। बाइक का इंजन 3 kg हल्का होगा और कुल बाइक का वजन 197 kg होगा।

वेलेंटाइन डे पर पर्यावरण मंत्रालय ने कोटद्वार के रास्ते भी जिम कार्बेट की सफारी कर सकेंगे पर्यटक

2019 BMW S 1000 RR में दूसरे फीचर्स के तौर पर 6.5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक बाई-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर और क्रूज कंट्रोल दिया जाएगा। BMW इसमें ‘M’ रेस पैकेज भी उपलब्ध कराएगी, जिसमें कार्बन फाइबर व्हील्स, रेस लिवेरी और आदि शामिल होंगे।

LIVE TV