
भारत की संस्कृति यहां की सभ्यता, भाषा और पहनावा सबकुछ अलग हैं। आपके ये भी जानते होंगे की भारत विविधताओं का देश है। हमलोग हमेशा देश विदेश घूमने के बहुत शौकीन होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हमलोग भारत की सैर करने निकले तो ऐसी बहुत सारी जगह है जिसके बारे में लोगों को पता भी नहीं होगा और ना ही वो कभी वहां गए होंगे। आज हम आपको बताएँगे भारत के कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां की प्राकृतिक नजारे तो खूबसूरत हैं ही साथ ही साथ यहां पर एडवेंचर के शौकीन लोगों को भी निराशा हाथ नही लगेगी। तो आइए जाने कौन सी वो जगहें हैं जहां पर रोमांच के साथ ही खूबसूरती का मिश्रण मौजूद है।
शांत की जगह चाहिए योग के लिए तोह जाईए ऋषिकेश-
उत्तराखंड में हरिद्वार के पास ही एक छोटा सा शहर है ऋषिकेश। इस शहर की खासियत यहां का शांत वातावरण है। यहां पर स्थानीय जनसंख्या बहुत ही कम नजर आती है और सैलानी ज्यादा। कई सारे देशों से ये सैलानी यहां पर शांति की तलाश में आते हैं। यहां पर बहुत सारे योग के केंद्र मिल जाएंगे जिनमें आप योग और ध्यान की क्रिया सीख सकते हैं।
जंगलों में वालंटियर का काम करना हैं तो हो आईये कर्नाटक-
भारत के पश्चिमी क्षेत्र में बहुत ही घना जंगल फैला है जहां पर आप वालंटियर का काम कर सकते हैं। जी हां कर्नाटक में बने अगुम्बे रिसर्च सेंटर में मई से लेकर नवंबर तक जंगलों को बचाने के लिए यहां पर वालंटियर के तौर पर काम कर सकते हैं। ये आपको बहुत ही कम दाम पर खाना और रहना उपलब्ध कराएंगे। इन जंगलों में रहना और कुछ नया करना आपको सारी जिंदगी नहीं भूलेगा।
जल्द ही पिता बनने वाले हैं कपिल शर्मा, बच्चे को लेकर कही ये बात…
सीखना हैं चीज बनाना तो जाईए कश्मीर –
अभी तक आपको लगता था कि चीज बनाने का हुनर केवल फ्रांस, स्पेन और इटली के लोगों के पास है। लेकिन जब आप कश्मीर घूमने जाएं तो यहां पर चीज बनाना जरूर सीखें। कश्मीर की सुंदर वादियों में एक अनोखा अनुभव आप ताउम्र नहीं भूलेंगे।
टैटू के शौक़ीन को मिलेगी उनकी कला पहाड़ों में –
टैटू बनाने की असली कला तो भारत के उत्तरी क्षेत्र में है। यहां के जनजातीय प्रजाति के लोगों के पास ज्यामितीय आकृति के डिजाइन बनाने की बहुत ही सुंदर कला है। अगर आप नागालैंड या अरुणाचल प्रदेश की सैर पर निकले हैं तो ये कला सीखने का अभ्यास जरूर करें। इसे सीखना एक अनोखा अनुभव होगा।
बिहार की धरोहर मधुबनी पेंटिग-
बिहार की एक ऐसी धरोहर जो पूरे विश्व में विख्यात है वो है मधुबनी पेंटिग। इस पेंटिग की खासियत है कि इसकी अद्भुत ज्यामितीय कला और कहानी कहने का ढ़ंग। मधुबन जिला जिसे मिथिला नाम भी जानते हैं, यहां पर इसे सीखा जा सकता है। दीवारों पर की जाने वाली ये कला पांच अलग-अलग तरीकों की होती है।