भारत के अलावा इस देश में भी हैं अमरनाथ जैसा शिवलिंग ,दुनियाभर से लोग जाते हैं दर्शन के लिए…

भारत में होने वाली अमरनाथ यात्रा एक तीर्थ स्थल हैं जहां लोग दर्शन और पूजा अर्चना के लिए आते हैं। यहाँ पर पवित्र गुफा में बर्फ से खुद ही प्राकृतिक शिवलिंग बन जाता है। यहां लाखों से भी ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ के शिवलिंग की तरह एक और शिवलिंग कहीं और भी हैं जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं।

कानपुर में पारिवारिक कलह के चलते कांस्टेबल ने गंगा में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान

दरअसल ऑस्ट्रिया के सल्जबर्ग शहर के पास वरफेन में एक 40 किलोमीटर लंबी हिम गुफा है, जिसमें कुदरती शिवलिंग जैसी आकृति बनी है। यह आकृति अमरनाथ के शिवलिंग से कई गुना बड़ी है। इस गुफा में लगभग एक किलोमीटर तक सीढ़ियां बनाई गई हैं, ताकि इस ‘शिवलिंग’ के पास आसानी से पहुंचा जा सके। इस ‘शिवलिंग’ की ऊंचाई लगभग 75 फीट है। गुफा के अंदर जाने के लिए लोगों को खतरनाक रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।

मऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और कार बरामद

यह दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा है। इसे साल 1879 में खोजा गया था। यहां शिवलिंग की तरह दिखने वाली कई आकृतियां आपको देखने को मिल जाएंगी।
यह गुफा मई से अक्टूबर तक खुली रहती हैं यहां पर आपको गर्मी के महीनों में भी ठंड का अहसास होगा। इस गुफा में इतना कुछ देखने को हैं की अगर आप इस गुफा में जाएं तो आपको लगेगा कि आप किसी अलग दुनिया में आ गए हैं।

LIVE TV