ड्रैगन ने जमीन के साथ पानी में भी शुरू किया भारत का घेराव, तैनात की सातवीं पनडुब्बी

भारतीय समुद्री क्षेत्रनई दिल्ली। सिक्किम के डोकलाम क्षेत्र में भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच पिछले एक महीने से तनातनी जारी है। लेकिन अब चीन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए भारतीय समुद्री क्षेत्र में पनडुब्बी तैनात कर दी है। युआन क्लास की ये पारंपरिक डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी क्षेत्र में तैनात की जाने वाली 7वीं पनडुब्बी है। भारत की ओर से इस पनडुब्बी को हाल में भारतीय समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया।

यह भी पढ़े:-असम राइफल्स ने भारत, म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ाई

भारतीय नौसेना ने चीन की सेना की ओर से भारतीय समुद्री क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ने के बारे में नई दिल्ली को सूचित कर दिया है। पनडुब्बी के साथ चीनी नौसेना पोत चोंगमिंगडाओ का सपोर्ट भी यहां पर देखा गया है।

बता दें कि चीनी युद्धपोत और पनडुब्बियों को तीन साल पहले 2013-14 में भारतीय समुद्री क्षेत्र में देखा गया था। तब चीन ने अपनी सफाई में अदन की खाड़ी में बनावटी एंटी पाइरेसी ऑपरेशन्स का हवाला दिया था। तब तीन युद्धपोतों- दो डेस्ट्रॉयर्स और एक सपोर्ट शिप का छोटा बेड़ा था। उसके बाद से चीनी युद्धपोतों का भारत के आसपास के जलक्षेत्र में संदिग्ध ढंग से घूमने का सिलसिला चला आ रहा है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारतीय सैटेलाइट्स और नौसेना निगरानी तंत्र ने कम से कम 14 चीनी नौसेना पोतों को भारतीय समुद्री क्षेत्र में घूमते देखा। इनमें आधुनिक लुआंग-3 और कुनमिंग क्लास स्टील्थ डेस्ट्रॉयर्स भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े:-उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर में बैलिस्टिक मिसाइल दागी

कहा जा रहा है कि ये पोत भारतीय समुद्री क्षेत्र में भारत-अमेरिका-जापान के बीच होने वाले वार्षिक नौसैनिक अभ्यास- ‘मालाबार’ को मॉनीटर करने के लिए चीनी पोत को भेजा गया है। ये नौसैनिक अभ्यास 7 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसी चीनी पोत को पहले भी भारत-अमेरिकी नौसैनिक अभ्यास की जासूसी करने के लिए तैनात किया गया है।

LIVE TV