भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई नौसेना ने किया हमला, कई नावों को किया ध्वस्त

श्रीलंका की नौसेना ने भारत के मछुआरों पर हमला बोला। यह घटना रामेश्वरम स्थित समुद्री तट की बताई जा रही है। इस घटना को श्रीलंका की नौसेना ने तब अंजाम दिया जब वहां के कुछ मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। जानकारी के मुताबिक करीब 4 हजार मछुआरों व 45 से अधिक नावों को श्रीलंका की नौसेना द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। कुछ मछुआरों का कहना है कि जब वे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे तब कुछ श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उन पर हमला कर दिया। जिसके कारण उन्हें बिना मछली पकड़े ही तत्काल वहां से भागना पड़ा। इस हमले में किसी मछुआरे को चोट नही लगी जो कि एक अच्छी बात है।


इस विषय पर मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी सेसुराज ने अपना बयान दिया कि बीते शनिवार को कठित मछुआरे समुद्र में धनुषकोडि और कच्चतीवु के बीच मछली पकड़ने के इरादे से गए थे। साथ ही उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद कुछ श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी सेसुराज का कहना है कि अचानक पत्थराव के कारण सभी मछुआरे डर गए और वहां से बिना मछली पकड़े आने पर मजबूर हो गए। मछुआरों ने अपनी नावों को वहीं छोड़ दिया और अपनी जान बचाकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि मौके पर सभी मछुआरों ने अपनी नाव के साथ मछली पकड़ने के लिए जाल वहीं छोड़ दिया था जिसके कारण उनको भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि इस तरह के हमलों को श्रीलंकाई नौसैनिकों ने पहले भी कई बार अंजाम दिया है। जिससे कई मछुआरों को आर्थिक क्षति पहुंची थी। इस हमले के बाद किसी ने भी किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नही दी है। इस हमले में किसी मछुआरे को चोट नही लगी जो कि एक अच्छी बात है।

LIVE TV