पदयात्रा कर कार्यकर्ताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कमल संदेश पद यात्रा निकाला। घर घर जाकर लोगों की पार्टी की नीतियां बताई गईं। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया गया। कहा गया कि किसानों को पहली बार किसी सरकार ने बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाया है।

भारतीय जनता पार्टी

भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने रविवार को मंडल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र व अभय सिंह मोनू आदि के साथ सिंघलपट्टी, हठेरिया व गोपालपुर आदि गांव में पदयात्रा की। कहा कि भाजपा सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नही होता। इसी के चलते केंद्र व प्रदेश सरकार की नित नई नई योजनाओं का व्यापक लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।

किसानों को गन्ने का संपूर्ण भुगतान दिलाना भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। किसानों व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए सरकार का प्रत्येक कदम वरदान साबित हो रहा है। टोली प्रमुख विकास तिवारी, अंकित अग्रहरि व भवंरनाथ आदि भी मौजूद रहे।

48 घंटों में बदलने वाली है इन चार राशियों की किस्मत, क्या आप भी हैं शामिल…
आरोपुर, रामपुर, इंडी पिंडी, सेहरामऊ, सिंहपुर व नरियांव आदि क्षेत्र में भाजपा नेता आनंद जायसवाल, अभिषेक निषाद, अरविंद उपाध्याय व अमरेंद्रकांत सिंह आदि ने पद यात्रा निकाली। टांडा विधानसभा क्षेत्र के नेहरूनगर, हयातगंज, आलमपुर, पिपरी, तरौली मुबारकपुर व फतेहनूरपुर गांव में सुग्रीव कन्नौजिया, रिंकू गौड़, आलोक गुप्ता, अनुराग जायसवाल, रमेश गुप्त व शुभम सिंह ने घर घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताया।

मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के चकिया दामोदरपुर, रानीपुर, उष्मापुर, सम्मनपुर, मीरपुर व गौहन्ना में भाजपा नेता बाबा रामशब्द यादव, ईश्चरचंद्र, रघुनंदन राजभर, बजरंगी वर्मा व लालजी चौरसिया आदि ने पद यात्रा निकाली।

किराये के सैनिकों के दम पर रौब झाड़ता है ये देश, लेकिन भारत से नहीं ले रहा पंगा…
जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर, जैनापुर, हाजीपुर, आसोपुर व कल्याणपुर आदि गांव में पंकज वर्मा, मानिकचंद्र सोनी, संजीव सिंह, दिनेश चौधरी, रमापति उपाध्याय व शत्रुघ्र सोनी ने सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी दी। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के रायपुर, रानीपुर व बेलबना आदि गांव में दिलीप सिंह, अंकित पांडेय, राहुल देव, अमरजीत व संदीप श्रीवास्तव ने पद यात्रा कर सरकार की उपलब्धियों से जुड़े पत्रक का वितरण किया।

LIVE TV