भाजपा मंडलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से रायषुमारी, इस विषय पर बनी बात

रिपोर्ट- सुनील सोनकर   

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार 3 वर्ष बाद संगठन का चुनाव होता है इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी नए सदस्य जोड़ने का काम के साथ सत्यापन की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है वही 30  नवंबर को उत्तराखण्ड के सभी जिलो, मंडलो, बूथों  के चुनाव होने हैं।

भाजपा मंडालाध्यक्ष

जिसको लेकर मसूरी में चुनाव अधिकारी अमित षाह के नेतृत्व में एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ मसूरी मंडल अध्यक्ष को लेकर राय षुमारी की गई वही चुनाव अधिकारी द्वारा कार्यकर्ता की मसूरी मंडलाध्यक्ष को लेकर दिये गए विचारों को लेकर तैयारी की जा रही रिपोर्ट को भाजपा के उच्च नेतृत्व को सौपा जायेगा जिसपर विचार कर उच्च नेतृत्व द्वारा 30 नवम्बर को प्रदेष के सभी मंडलाध्यक्षों की विधिवत धोशणा की जाएगी।

चुनाव अधिकारी अमित शाह और भाजपा नेता दीपक पुंडिर ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसी को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से मंडालध्यक्ष के चुनाव को लेकर रायषूमारी की जा रही है।

शामली के सीएचसी में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, महिला ने टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है वहीं भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य की सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा हर समय किसी भी मुकाबले के लिए तैयार रहती है ऐसे में भजापा के प्रत्येक कार्यकर्ता हर दिन लोगों से मिलने का काम कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाता है।

 

LIVE TV