भाजपा की नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, जमकर नारेबाजी

REPORTER- JAWED CHAUDHRI

गाजियाबाद- उत्तर प्रदेश सपा केंद्रीय कमेटी द्वारा प्रदेश में भाजपा की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल की रणनीति के तहत सैकड़ों की तादाद में सपाइयों ने सपा कार्यालय पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया है । धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण को लेकर प्रदेश सरकार के घोषित किया था।

किसी भी तरीके से ऐसा कोई प्रदर्शन ना हो जिसे लॉ एंड ऑर्डर खराब हो इसी के चलते भारी तादाद में सपा कार्यालय के बाहर शासन प्रशासन के तमाम अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बावजूद इसके कि सपाइयों ने जमकर हल्ला बोला और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की मौके की तस्वीर देखिए कि सपा के कार्यकर्ता भारी तादाद में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

इस मामले में सपाइयों ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश कमेटी द्वारा आह्वान किया गया था। इसी के तहत धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आज देश का माहौल भाजपा सरकार द्वारा पूरी तरीके से खराब कर दिया गया है। महिलाओं के साथ दिन प्रतिदिन छेड़छाड़ व रेप की घटनाएं हो रही हैं ।

धोखाधड़ी! कर्मचारियों की साठ-गांठ से मिलता रहा 3 साल से लापता सिपाही का वेतन

इसके अलावा महंगाई चरम पर है। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है सरकार चलाने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है। इससे जनता को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

LIVE TV