लालू का ऐलान, 2019 में कर देंगे भाजपा का गेम ओवर

भाजपा का गेम ओवरनई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव की नज़दीक आती तारीख के साथ सियासी गलियारों में लोक सभा चुनाव- 2019 को लेकर तैयारियां जोर-शोर पर हैं। अब राष्ट्रपति चुनाव का नतीजा जो कुछ भी हो लेकिन सभी का मुख्य टार्गेट तो साल 2019 ही है। यह चुनाव इस बार बड़ा ही रोचक होने वाला है। भाजपा की बढ़ती साख और एक के बाद एक जड़े गए चौके-छक्कों ने विपक्ष को सोचने पर मजबूर कर दिया कि भाजपा का गेम ओवर कैसे किया जाए।

मध्य प्रदेश में तीन और किसानों ने मौत को लगाया गले

इस बाबत अब एक जुट हो भाजपा को धूल चटाने की जुगत बना रही हैं। यानी आसार हैं कि इस बार मुकाबले में दो ही दावेदार पीएम पद के लिए मैदान में खड़े होंगे।

इस बात का खुलासा खुद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने किया है। इस उद्देश्य की पूर्ति  के लिए 27 अगस्त को बीजेपी भगाओ रैली का भी आयोजन किया जा रहा है।

लालू प्रसाद का कहना है कि ‘भाजपा का एक क्षत्र राज्य’ विपक्ष के लिए खतरनाक साबित होगा। इसे तोड़ने के लिए विपक्ष एकजुट हो गया है।

संभव है कि इस बाबत मायावती और अखिलेश का गठजोड़ एक महागठबंधन बनकर सामने आयेगा। यदि ऐसा हुआ, जिसके आसार साफ़ नज़र रहे हैं तो भाजपा का गेम ओवर हो जाएगा।

ड्रैगन की हरकतों पर भारत का ये सिपाही ले रहा है पल-पल की खबर, समुद्री क्षेत्र में घूमते दिखीं…

बता दें लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का 20वां स्थापना दिवस दिवस मनाए जाने की तैयारी चल रही है। पार्टी 6 जुलाई को अपना दिवस मना रही है।

पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों के दौरान पत्रकारों से बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने इन बातों का जिक्र किया।

लालू यादव ने कहा कि चाहे रॉबर्ट वाड्रा हों, प्रियंका गांधी हों, अरविंद केजरीवाल हों, ममता बनर्जी हैं या लालू प्रसाद यादव का परिवार। उनपर हमले करके उन्हें तोड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसा होने वाला नहीं है। इसके लिए विपक्ष अपनी पूरी ताकत लगा देगा और 2019 में इसका असर साफ़ दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि 2019 चुनाव में विपक्ष ऐसे चहरे के साथ आएगा जो नरेंद्र मोदी को निश्चित तौर पर हरा देगा।

देखें वीडियो :-

https://www.youtube.com/watch?v=ZSA0wBHP-Yc

LIVE TV