ड्रैगन की हरकतों पर भारत का ये सिपाही ले रहा है पल-पल की खबर, समुद्री क्षेत्र में घूमते दिखीं…

हिंद महासागरनई दिल्ली। चीन से लगी सिक्किम खंड की सीमा पर भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन हिंद महासागर में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाता ही जा रहा है। भारत की पीठ पीछे गुपचुप तरीके से चीनी पनडुब्बियां भारतीय समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ कर रही हैं। हालांकि भारतीय नौसेना चीन की इस हरकत पर बारीकी से नजर रखे हुए है।

चीन ने भारत को दी धमकी, कहा- अपनी सेना को हद में रखें वरना युद्ध तय

खबरों के मुताबिक लगभग 14 चीनी नौसेना पोतों को भारतीय समुद्री क्षेत्र में घूमते देखा गया है जिनमें आधुनिक लुआंग-3 और कुनमिंग क्लास स्टील्थ डेस्ट्रॉयर्स भी शामिल हैं। चीन की इस हरकत के बारे में भारत को जानकारी जीसैट-7 उपग्रह के जरिए मिल रही है जिसका नाम रुक्मिणी है। यह उपग्रह आसमान से ही चीन की प्रत्येक हरकत पर नजर रख रही है। इस सैटेलाइट को नौसेना द्वारा ही 29 सितंबर 2013 को लॉन्च किया गया था।

ड्रैगन के साथ हालात हुए और भी नाजुक, चीन ने भारत में अपनी कंपनियों को किया अलर्ट

भारत के इस पहले मिलिट्री सैटेलाइट का वजन 2,625 किलोग्राम है जिसकी मदद से भारतीय नौसेना हिंद महासागर में लगातार नजर बनाए हुए है। इसका संचालन 36 हजार किमी की ऊंचाई से हो रहा है। समुद्र तट किनारे स्थित संचालन केंद्रों की मदद से यह उपग्रह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी पर नजर रखने के साथ साथ फारस की खाड़ी से लेकर मलक्का स्ट्रेट तक भी अपनी पहुंच के चलते उनकी संचार और निगरानी क्षमताओं में वृद्धि कर रहा है।

LIVE TV