बॉलीवुड सुपरस्टार ‘राजेश खन्ना’ की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

अपनी अदाकारी से सभी के दिलों में राज करने वाले राजेश खन्ना अभिनेता, निर्देशक व निर्माता थे| उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सुपरस्‍टार माना जाता था| इस इंडस्ट्री में कई बड़े-बड़े स्टार हुए लेकिन उन्हें अपने दौर में जैसी ख्याति मिली वैसी पहले किसी और को नहीं मिली थी.

बॉलीवुड सुपरस्टार 'राजेश खन्ना' की पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

हसमुख चेहरा, लुभावनी मुस्कान के साथ वह सभी के दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड के सुपरस्टार थे| आज उनकी 7वीं पुण्यतिथि है। राजशे खन्ना ने 18 जुलाई 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया था।

सभी के दिलों में राज करने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना की आज 7वीं पुण्यतिथि है। राजेश खन्ना ने 18 जुलाई 2012 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वह बेशक इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन उनका स्टारडम अभी भी बरकरार है और रहेगा। उनकी फिल्में और गाने आज भी सभी का दिल जीत लेते हैं।

प्रियंका चोपड़ा की कुछ आदतें, आपको भी रखेंगी फिट

https://www.instagram.com/p/B0C3sL7hAyc/?utm_source=ig_embed

राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था। राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को

अमृतसर (पंजाब) में हुआ था।  इंडस्ट्री में प्यार से लोग राजेश खन्ना को ‘काका’ के नाम से बुलाते थे।

राजेश खन्ना ने अपने बॉलीवुड करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 1966 में आई फिल्म आखिरी खत से बॉलीवुड में कदम रखा था। बस इसी के बाद से उनका सुपरस्टार बनने का सफर शुरू हो गया। 1969 से लेकर 1975 में काका की कई फिल्में आईं जो सुपरहिट रहीं।

राजेश खन्ना की लड़कियां इतनी दीवानी थीं कि उन्हें खून से लव लेटर लिखकर भेजा करती थीं। ख़बरों  की मानें तो राजेश खन्ना के पास सफेद गाड़ी थी। जहां भी यह कार रुकती थी वीं लड़कियां उस कार को किस कर लेती थीं। जिसकी वजह से उनकी कार पर लिपिस्टिक के निशान लगे रहा करते थे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़कियों ने राजेश खन्ना की फोटो से शादी कर ली थी।

देहरादून में ज्वैलर्स की दुकान से इतने लाख के जेवर चोरी, मामला दर्ज

राजेश खन्ना को 2013 में पद्मभूषण अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्मों के साथ राजेश खन्ना ने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। लंबे समय से बीमार चलने की वजह से राजेश खन्ना का 2012 में देहांत हो गया।

LIVE TV