बॉलीवुड सिंगर को ऐसे लगा लाखों का चूना, जानकर आपके उड़ जाएंगे आपके होश

दुनिया टेक्नोलॉजी के मामले में जितनी तेजी से बढ़ रही है, लोगों की मुसीबत भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है।

अभी हाल ही में मुंबई के एक व्यापारी को सिम कार्ड स्वैपिंग के जरिए 1.86 करोड़ का चूना लगाया था, वहीं अब इंडियल आइडल की प्रतिभागी अवंती पटेल और उनकी बहन के बैंक अकाउंट से साइबर चोरों ने करीब 2 लाख रुपये उड़ा लिए हैं।

बॉलीवुड सिंगर

खास बात यह है कि यह चोरी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए की गई है।

सबसे पहले आपको बता दें कि अवंती पटेल इंडियन आइडल 10 की प्रतिभागी हैं और एक बॉलीवुड सिंगर भी हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अवंति और उनकी बहन के खाते से 1 लाख 70 हजार रुपये गायब हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह चोरी UPI ऐप के जरिए की गई है। उन्होंने इस संबंध में मुंबई के सायन पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज कराई है।

घर हो या ऑफिस अगर नहीं लग रहा है काम में मन तो, जरूर अपनाएं ये आसान से उपाय

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक अवंती ने नए डेबिट कार्ड के लिए आवेदन किया था जिसे बैंक द्वारा अभी तक एक्टिवेट नहीं किया गया है।

इसी बीच उनके नंबर पर पंकज शर्मा नाम के एक शख्स ने कॉल किया और खुद को बैंक का कर्मचारी बताया।

इसके बाद अवंती ने उसे अपने बैंक अकाउंट के बारे में पूरी जानकारी दे दी। उन्होंने उसे अपने पुराने डेबिट कार्ड के सीवीवी नंबर समेत सभी जानकारी दे दी। इसके बात उनके नंबर पर फिर से कॉल आया और ओटीपी बताने के लिए कहा गया और यहीं से खेल शुरू हुआ।

LIVE TV