‘बेहद’ का नया प्रोमो आया सामने, क्या अब बदल जाएगी माया ?
मुंबई। सोनी चैनल के मशहूर शो बेहद का नया प्रोमो लॉन्च हुआ है। शो में एक बार फिर नया मोड़ आने वाला है। ट्विस्ट एंड टर्न के बाद शो का नया प्रोमो काफी दिलचस्प है। हदों को पार करने वाली माया में बदलाव की उम्मीद से नया प्रोमो लॉन्च किया गया है। इस प्रोमों से दर्शकों के बीच सस्पेंस क्रिएट करने की कोशिश की गई है।
शो में माया (जेनिफर विंगेट) का हर कदम हदों को पार करने वाले जुनून से भरा होता है। शो आए लीप के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शायद माया का जुनून कुछ कम होगा। जुनून की हर हद को पार करने वाली माया लीप के बाद और भी ज्यादा खतरनाक अंदाज में देखने को मिली है।
शो के नए प्रोमों में अर्जुन का प्रेगनेंट माया के लिए प्यार काफी ज्यादा नजर आ रहा है। अर्जुन अपने होने वाले बच्चे के लिए कमरा सजाता है जिसे देखकर ममाया काफी खुश हो जाती है। दोनों को प्यार में देख अर्जुन की मां अयान से कहती हैं कि मां बनने का एहसास हर किसी को बदल देता है। इसपर अयान उनकी बात को काटते हुए कहता है कि माया जैसी शख्सियत कभी नहीं बदल सकती।
बेहद का नया प्रोमो दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े कर देता है। शा में अयान की वापसी कैसे हुई? क्या सच में मां बनने का एहसास माया को बदल देगा? अर्जुन और सांझ की दोस्ती का क्या होगा? क्या सांझ को उसके पिता के कत्ल की असलियत का पता चलेगा? और भी बहुत कुछ। दर्शकों के मन के इन सवालों के जवाब को इस प्रोमो के एपिसोड में बदलने के बाद ही मिलेंगे। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार कहानी का नया मोड़ कहानी को किस दिशा में ले जाता है।
फिल्हाल शो में सांझ के सामने अभी तक उसे अपने पिता की मौत के बारे में सच नहीं पता चला है। सांझ के सामने समय की सच्चाई आ चुकी है। आजकल के एपिसोड में समय माया को अपने रिश्ते को लेकर ब्लैकमेल कर रहा है। खबरों के मुताबिक आने वाले दिनों में समय का खून हो जाएगा।