जानिए आखिर क्यों बीजेपी नेता ने मुसलमान को लेकर कहीं ये चौकानें वाली बात

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में चुनाव प्रचार अभियान जोरो पर हैं। जहां इसी बीच कर्नाटक के बरिष्ठ भाजपा नेता केएस ईश्वरप्पा ने विवादित बयान दिया हैं। लेकिन ईश्वरप्पा ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा मुस्लिमों को टिकट इसलिए नहीं देती है, क्योंकि वो हम पर विश्वास नहींं करते हैं।

कर्नाटक

बता दें की ईश्वरप्पा ने ये बात कोप्पल में कुरबा और अलपसंख्यकों को संबोधित करते हुए कही हैं। लेकिन कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आपको केवल वोट बैंक के रुप में इस्तेमाल किया हैे और आपको टिकट भी नहीं दिया है। वहीं मुसलामान हम पर भरोसा नहीं करते,इसलिए हम आपको टिकट नहीं देते है। आप हम पर भरोसा कीजिए हम आपको टिकट और बाकी की चीजें भी देंगे।
खबरों के मुताबिक केएस ईश्वरप्पा कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। जगदीश शेट्टी के नेतृत्व वाली कार्नाटक की बीजेपी सरकार में 2012 से 2013 तक उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 70 वर्षीय ईश्वरप्पा कुरबा समुदाय से आते हैं।

दरअसल इससे पहले भी वह विवादित बयान दे चुके हैं। जब कर्नाटक में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या पर उन्होने कहा था कि  22 आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले वो मुसलमान हैं, जो कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। जबकि, उनकी पार्टी(भाजपा) के साथ जुड़े मुसलमान अच्छे हैं। जहां कर्नाटक में 14 लोसभा सीटों पर 18 अप्रैल को बाकी की 14 सीटों पर 23 अप्रेल को मतदान होने हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=NlZeiHVbaEY
LIVE TV