जानिए यूपी की 80 सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे…

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के रुझान की शुरुआत हो चुकी है। यूपी में अधिकतर सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। महागठबंधन भी अच्छी टक्कर दे रहा है। उत्तराखंड में भी बीजेपी 4 सीट पर आगे चल रही है। यहां हम आपको यूपी की सभी 80 सीट पर कौन आगे-कौन पीछे है इसकी जानकारी दे रहे हैं।

जानिए यूपी की 80 सीटों पर कौन आगे, कौन पीछे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी, वरुण गांधी, राजनाथ सिंह, जया प्रदा, हेमा मालिनी जैसे कई बड़े नेता उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पहली बार एसपी और बीएसपी, आरएलडी साथ आए हैं। इन्होंने महागठबंधन बनाया है।

आंध्र प्रदेश में छा गयी कांग्रेस, वाईएसआर को मिली जबरदस्त बढ़त

वहीं कांग्रेस अकेले अपने दम पर उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ रही है। बीजेपी इस बार यूपी से कितनी सीटें जीतेगी इस पर सबकी नजर है। यहां पर जानिए यूपी की सभी 80 सीटों के रुझान और नतीजों की जानकारी।

  • आगरा लोकसभा सीट पर बीजेपी के एसपी बघेल आगे चल रहे हैं और बीएसपी के मनोज कुमार सोनी पीछे हैं।
  • अकबरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले आगे चल रहे हैं और कांग्रेस के राजा राम पाल पीछे हैं।
  • अलीगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के सतीश कुमार गौतम आगे चल रहे है।
  • इलाहाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी की रिता बहुगुणा जोशी आगे चल रही हैं और कांग्रेस के योगेश शुक्ला पीछे हैं।
  • अंबेडकर नगर लोकसभा सीट बीजेपी के मुकुट बिहारी पीछे हैं और बीसएपी के रितेश पांडे आगे चल रहे हैं।
  • अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी आगे चल रहे हैं और बीजेपी की स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं।
  • अमरोहा लोकसभा सीट पर बीजेपी के कंवर सिंह तंवर पीछे हैं और बीएसपी के कुवंर दानिश अली आगे चल रहे हैं।
  • औंला लोकसभा सीट पर बीजेपी के धर्मेंद्र कश्यप आगे चल रहे हैं और महागठबंधन की रूचि वीरा पीछे चल रही हैं।
  • आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ पीछे चल रहे हैं  और एसपी के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।
  • बंदायुं लोकसभा सीट पर बीजेपी के संघ मित्र मौर्य आगे चल रहे हैं और महागठबंधन के धर्मेंद्र यादव पीछे हैं।
  • बागपत लोकसभा सीट पर बीजेपी के सत्यपाल सिंह आगे और जयंत चौधरी पीछे चल रहे हैं।
  • बहराइच लोकसभा सीट पर बीजेपी से अक्षयबार लाल गौड़ आगे चल रहे हैं और एसपी के शब्बीर बाल्मिकी पीछे चल रहे हैं।
  • बलिया लोकसभा सीट पर बीजेपी के विरेंद्र सिंह मस्त पीछे और एसपी के सनातन पांडे आगे चल रहे हैं।
  • बांदा लोकसभा सीट पर बीजेपी के आर के सिंह पटेल आगे चल रहे हैं और महागठबंधन के श्याम चरण गुप्ता पीछे हैं।
  • बांसगाव लोकसभा सीट पर बीजेपी के कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं और बीएसपी के सदल प्रसाद पीछे हैं।
  • बाराबंकी लोकसभा सीट पर बीजेपी के उपेंद्र रावत आगे और एसपी के राम सागर रावत आगे हैं।
  • बरेली लोकसभा सीट पर बीजेपी के संतोष कुमार गंगवार आगे और महागठबंधन के भगवत शरण गंगवार पीछे चल रहे हैं।
  • बस्ती लोकसभा सीट पर बीजेपी के हरिश द्विवेदी आगे चल रहे हैं और महागठबंधन के रामप्रसाद चौधरी पीछे चल रहे हैं।
  • बदोही लोकसभा में बीजेपी के हरिश द्विवेदी आगे चल रहे हैं। वहीं बीएसपी के रंगनाथ मिश्रा पीछे चल रहे हैं।
  • बिजनौर लोकसभा सीट पर बीजेपी के भारतेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं बीएसपी के मलूक नगर पीछे चल रहे हैं।
  • बुलंदशहर लोकसभा सीट पर बीजेपी के भोला सिंह बहुत आगे चल रहे हैं और महागठबंधन बीएसपी के योगेश वर्मा पीछे हैं।
  • चंदौली लोकसभा सीट पर बीजेपी के महेंद्रनाथ पांडे आगे चल रहे हैं एसपी के संजय सिंह चौहान पीछे चल रहे हैं।
  • देवरिया लोकसभा सीट पर बीजेपी के रमापति राम त्रिपाठी आगे चल रहे हैं बीएसपी के बिनोद कुमार पीछे चल रहे हैं।
  • धौरहरा लोकसभा सीट पर बीजेपी की रेखा वर्मा आगे और कांग्रेस के जितिन प्रसाद पीछे चल रहे हैं।
  • डुमरियागंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के जगदंबिका पाल आगे चल रहे हैं और महागठबंधन के आफताब आलम पीछे हैं।
  • इटाह लोकसभा सीट पर बीजेपी के राजवीर सिंह आगे चल रहे हैं वहीं महागठबंधन के देवेंद्र यादव पीछे हैं।
  • इटावा लोकसभा सीट पर बीजेपी के राम कथेरिया आगे और महागठबंधन के कमलेश कथेरिया पीछे हैं।
  • फैजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के लल्लू सिंह को 1 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। वहीं एसपी के आनंद सेन पीछे चल रहे हैं।
  • फरूखाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के मुकेश राजपूत आगे और बीएसपी के मनोज अग्रवाल पीछे चल रहे हैं।
  • फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के निरंजन ज्योती को 2 लाख वोट मिल चुके हैं और महागठबंधन के सुखदेव प्रसाद को 1.24 लाख वोट मिले हैं।

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस की हार को कहा देश की हार, ट्वीट कर जताया दुख

  • फतेहपुर सिकरी लोकसभा सीट पर बीजेपी के राजकुमार चहर आगे चल रहे हैं और कांग्रेस के राज बब्बर पीछे हैं।
  • फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के चंद्र सेन जादौन आगे है और महागठबंधन के अक्षय यादव पीछे हैं।
  • गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी के महेश शर्मा आगे और बीएसपी के सतवीर सिंह पीछे हैं।
  • गाजियाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के वीके सिंह को 2.4 लाख वोट मिले हैं और एसपी के सुरेश बंसल को 1.22 लाख वोट मिले हैं।
  • गाजीपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के मनोज सिन्हा पीछे चल रहे हैं। वहीं महागठबंधन के अफजल अंसारी आगे हैं।
  • घोसी लोकसभा सीट पर बीजेपी के हरिनारायण राजभर पीछे चल रहे हैं।  महागठबंधन के अतुल राय आगे हैं।
  • गोंडा लोकसभा सीट पर बीजेपी के किर्ती वर्धन आगे हैं और एसपी के विनोद कुमार पीछे हैं।
  • गोरखपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के रवि किशन को 3.5 लाख वोट मिल चुके हैं। वहीं एसपी के रामभुल निषाद को 2 लाख वोट मिले हैं।
  • हमीरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल आगे  और महागठबंधन के दिलीप कुमार सिंह पीछे चल रहे हैं।
  • हरदोई लोकसभा सीट पर बीजेपी के जय प्रकाश रावत आगे चल रहे हैं और महागठबंधन की ऊषा वर्मा पीछे चल रही हैं।
  • हाथरस लोकसभा सीट पर बीजेपी के राजवीर सिंह आगे चल रहे हैं और महागठबंधन के रामजी लाल सुमन पीछे चल रहे हैं।
  • जालौन लोकसभा सीट पर बीजेपी के भानु प्रताप सिंह वर्मा आगे हैंऔर महागठबंधन के पंकज सिंह पीछे हैं।
  • जौनपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के कृष्ण प्रताप सिंह पीछे चल रहे हैं। बीएसपी के श्याम सिंह यादव आगे चल रहे हैं।
  • झांसी लोकसभा सीट पर बीजेपी के अनुराग शर्मा आगे हैं और एसपी के श्याम सुंदर सिंह पीछे चल रहे हैं।
  • कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रदीप चौधरी आगे चल रहे हैं वहीं महागठबंधन की तबस्सुम हसन पीछे चल रही हैं।
  • केसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के बृज भूषण शरण आगे हैं और महागठबंधन के चंद्रदेव राम यादव पीछे हैं।
  • कन्नौज लोकसभा सीट पर बीजेपी के सुब्रत पाठक  एसपी की डिंपल यादव को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। डिंपल यादव फिलहाल 7 हजार वोट से आगे हैं।
  • कानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के सत्यदेव पचौरी आगे चल रहे हैं और कांग्रेस के श्री प्रकाश जायसवाल पीछे चल रहे हैं।
  • कौशांबी लोकसभा सीट पर बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर आगे चल रहे हैं।महागठबंधन के इंद्रजीत सरोज पीछे हैं।
  • खेरी लोकसभा सीट पर बीजेपी के अजय कुमार मिश्रा आगे चल रहे हैं और महागठबंधन की पूर्वी वर्मा पीछे चल रही हैं।
  • खुशी नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी के विजय दुबे को 1.95 लाख वोट मिले हैं। वहीं एसपी के एनपी कुशवाह को 85253 वोट मिले हैं।

एक बार फिर कोई गैर-कांग्रेसी पार्टी बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार, BJP जश्न में डूबी !

  • लालगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के नीलम सोनकर पीछे हैं। महागठबंधन की संगीता करीब 50 हजार वोट से आगे हैं।
  • लखनऊ लोकसभा सीट पर बीजेपी के राजनाथ सिंह को 3.83 लाख वोट मिल चुके हैं। महागठबंधन की पूनम सिन्हा पीछे चल रही हैं।
  • मछलीशहर लोकसभा सीट पर बीजेपी से वीपी सरोज और महागठबंधन के टी राम के बीच मुकाबला है।
  • महाराजगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के पंकज चौधरी और कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत के बीच मुकाबला है।
  • मैनपुरी लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रेम सिंह शाक्य और एसपी के मुलायम सिंह यादव के बीच मुकाबला है।
  • मथुरा लोकसभा सीट पर बीजेपी की हेमा मालिनी और कांग्रेस के महेश पाठक के बीच मुकाबला है।
  • मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी के राजेंद्र अग्रवाल और महागठबंधन के हाजी मोहम्मद याकूब के बीच मुकाबला है।
  • मिर्जापुर लोकसभा सीट पर एनडीए से अनुप्रिया पटेल और कांग्रेस के ललीतेश पती त्रिपाठी के बीच मुकाबला है।
  • मिश्रिख लोकसभा सीट पर बीजेपी के अशोक कुमार रावत और महागठबंधन से नीलू सत्यार्थी के बीच मुकाबला है।
  • मोहनलाल गंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के कौशल किशोर और महागठबंधन के सीएल वर्मा के बीच मुकाबला है।
  • मोरादाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के कुंवर सर्वेश कुमार और महागठबंधन के एसटी हसन के बीच मुकाबला है।
  • मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर  बीजेपी के संजीव बालियान और महागठबंधन के अजित सिंह की बीच मुकाबला है।
  • नगिना लोकसभा सीट पर बीजेपी के यशवंत सिंह और कांग्रेस की ओमवती देवी जाटव के बीच मुकाबला है।
  • फूलपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के केशरी पटेल और महागठबंधन पंधारी यादव के बीच मुकाबला है।
  • पीलिभीत लोकसभा सीट पर बीजेपी के वरूण गांधी और कांग्रेस के हेमराज वर्मा के बीच मुकाबला।
  • प्रतापगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के संगम लाल गुप्ता और महागठबंधन के अशोक कुमार त्रिपाठी के बीच मुकाबला है।
  • रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस की सोनिया गांधी आगे चल रही हैंऔर बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह पीछे हैं।
  • रामपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी की जया प्रदा और एसपी के आजम खान के बीच मुकाबला है।
  • रोबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर एनडीए से पकौड़ी लाल और महागठबंधन के भाईलाल कौल के बीच मुकाबला है।
  • सहारनपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के राघव लखनपाल और कांग्रेस के इमरान मसूद के बीच मुकाबला है।
  • सालेमपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के रविंद्र कुशवाह और महागठबंधन के आरएस कुशवाह के बीच मुकाबला है।
  • संभल लोकसभा सीट पर बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी और कांग्रेस के जेपी सिंह की बीच मुकाबला है।
  • संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रवीण कुमार निशद और कांग्रेस के भालचंद यादव के बीच मुकाबला है।
  • शाहजंहापुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के अरुण सागर और महागठबंधन के अमर चंद्र जौहर के बीच मुकाबला है।
  • श्रावस्ती लोकसभा सीट पर बीजेपी के दादन मिश्रा और महागठबंधन के रामशिरोमणी वर्मा के बीच मुकाबला है।
  • सीतापुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के राजेश वर्मा और महागठबंधन के नकुल दुबे के बीच मुकाबला है।
  • सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी की मेनका गांधी और कांग्रेस के संजय सिंह के बीच मुकाबला है।
  • उन्नाव लोकसभा सीट पर बीजेपी के साक्षी महाराज 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं और कांग्रेस की अन्नू टंडन पीछे हैं।
  • वाराणसी लोकसभा सीट पर बीजेपी के नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं वहीं कांग्रेस के अजय राय पीछे हैं।

LIVE TV