बिहार की राजधानी पटना में ठंड का प्रकोप

पटना| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ व धूप खिली है लेकिन पछुआ हवाओं, कोहरे और तापमान में गिरावट के कारण कड़कड़ाती ठंड है। गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री, भागलपुर का 8.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों मंे मौसम साफ रहेगा तथा ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे ठंड में और वृद्धि की संभावना है। रात में कोहरा बढ़ने के आसार हैं ।

जीत से बस एक कदम दूर है तीन तलाक बिल, अब राज्यसभा में होगी असली परीक्षा…

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

LIVE TV