बिग बॉस के अगले सीजन में नज़र आएंगे ये सेलेब्रिटीज़, पूरी लिस्ट तैयार

टीवी के मोस्ट पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 14 का सफर पूरा होने के बाद अब बिग बॉस 15 की तैयारी जोर शोर पर है। सोशल मीडिया पर हैशटैग्स से लेकर फैंस के स्टेटस तक बिग बॉस का खुमार छाया हुआ है। फैंस अब सीजन 15 के कंटेस्टेंट की लिस्ट जानने के लिए काफी एक्साइटेड होते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सोर्स की माने तो इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट की लिस्ट बनकर तैयार हो चुकी है। तो चलिए बताते हैं कि सलमान खान के इस सुपरहिट शो के सीजन 15 में आपको कौन से धुरंधर टीवी पर नजर आएंगे।

नेहा मारदा

‘बालिका वधू’ से पॉपुलर हुईं. नेहा मारदा को कई बार इस शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। वहीं अब माना जा रहा है कि वे सलमान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का हिस्सा बनेंगी।

अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी हाल ही में खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आए थे। बता दें कि अर्जुन कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। वहीं बिग बॉस के सीजन 15 में उनका नाम पक्का माना जा रहा है।

रिद्धिमा पंडित

अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित इस सीजन में नजर आएंगी। बता दें कि रिद्धिमा पंडित खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

करण नाथ

करण अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, वे ‘ये दिल आशिकाना’ में नजर आ चुके हैं। उम्मीद मानी जा रही है कि एक्टर जल्द ही इस शो का हिस्सा बनेंगे।

दिव्या अग्रवाल

दिव्या अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मेकर्स कई बार उन्हें अप्रोच करने की कोशिश करते रहे हैं। वहीं माना जा रहा है कि वे इस बार शो में नजर आएंगी।

अमित टंडन

अमित सिंगर के साथ ही मॉडल और एक्टर भी हैं। इंडियन आइडल से पहचान बनाने के बाद वे कई टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। वहीं अब बिग बॉस सीजन 15 के शानदार मौके को देख वे मना नहीं कर पाए।

सना मकबुल

सना रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो के बाद वे अब बिग बॉस के घर का भी हिस्सा बनने जा रही हैं। यह तो साफ़ है कि सना के आने पर उनकी खास बॉन्डिंग अर्जुन बिजलानी के साथ देखी जा सकेगी। दोनों इससे पहले साथ में रियलिटी शो में काम कर चुके हैं।

LIVE TV