बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को एमपी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जान का था खतरा

लखनऊ। कानपुर गोलीकांड के बाद एक के बाद आरोपियों के एनकाउंटर के बाद से यूपी पुलिस अपराधियों की नकेल कसने में जुटी है। ऐसे में यूपी में इन दिनों गैंगस्टर और बाहुबली नेताओं पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। इसी बीच यूपी के भदोही विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक विजय मिश्रा को गुरूवार देर रात आगर जिले के तनोड़िया से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने विधायक के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए आगर लेकर आ रही है। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें यहीं से यूपी पुलिस को सौंप देगें। मिश्रा पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बता दें, विधायक विजय मिश्रा ने बीते दिन अपनी हत्या की आशंका जताई है। मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है और पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है। विजय मिश्रा ने कहा कि मेरी पत्नी रामलली और बेटे विष्णु को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है, क्योंकि वो ब्राह्मण होकर चार बार विधायक टिकट पर चुनाव जीते है। विजय मिश्रा यह कहते दिख रहे हैं कि उनके साथ ये सब इसलिए हो रहा है ताकि बनारस या चंदौली का कोई माफिया यहां आकर चुनाव लड़ सके। इसीलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है। जिसका भदोही पुलिस ने खंडन करते हुए कहा कि उनके खिलाफ 73 मुकदमे दर्ज हैं। विधायक विजय मिश्र अपनी आपराधिक कृत्यों को छपाने यह जनता में भ्रम फैलाने के उद्देश्य से वीडियो बनाया गया है।

LIVE TV