बाइडन ने लोकतंत्र पर चर्चा के लिए 100 से अधिक देशों को किया आमंत्रित, भारत के 3 पड़ोसियों को भी न्योता

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आज से शुरु हो रहे विश्व लोकतंत्र शिखर सम्मेलन के लिए 100 से भी अधिक देशों को आमंत्रित किया है। विश्व लोकतंत्र शिखर सम्मेलन के लिए भारत के साथ ही उसके तीन पड़ोसी देशों को भी न्योता मिला है। यह तीन देश पाकिस्तान, नेपाल और मालदीव है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र पर चर्चा करना है।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच वीडियो लिंक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को व्हाइट हाउस के द्वारा संचालित किया जाएगा। इसमें लोकतंत्र और शक्तिशाली निरंकुशता या तानाशाही जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
हालांकि इसके लिए चीन को न्योता नहीं मिला है। जबकि नेपाल और मालदीव को बुलाया गया है। वहीं चीन के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया आज भी अमेरिका का करीबी है और उसे इस समिट का निमंत्रण मिला है।

LIVE TV