बाइक रैली निकाले जाने के दौरान 2 समुदायों में भिड़ंत, धारा 144 लागू

असम के सोनितपुर जिले में देर रात तकरीबन 10बजे एक बाइक रैली के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गयी। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। वहीं इलाके में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इलाके में धारा 144 लगा दी गयी है।

समाचार एजेंसियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोनिपुर जिले में बाइक रैली निकाली थी। इसी बीच दो समुदायों में भिड़त हो गयी। सोनितपुर जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार थेलमारा और ढेकियाजुली पुलिस थानों की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रात 10 बजे के बाद धारा 144 लगा दी गयी है। इशी के साथ यह अगले आदेश तक ही जारी रहेगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हालात इतने बिगड़ गये थे कि पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। वहीं इस दौरान भारी संख्या में वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।

LIVE TV