बहराइच: विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुरालवालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पड़री तारा निवासिनी एक विवाहिता ने बृहस्पतिवार की देर रात आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह होने पर परिजनों ने विवाहिता का शव फंदे से लटका देखा। इस पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

ग्राम पड़ती तारा निवासी तहसीलदार ने बताया कि उनकी भतीजी मीनू का विवाह बुलबुल नवाज निवासी कुन्ने के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के कुछ ही दिनों बाद मीनू को ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ि़त करते थे। इसके चलते मीनू इन दिनोँ मायके में ही थी। ससुराल पक्ष द्वारा इस तरह का व्यवहार करने पर वह काफी परेशान रहती थी। परिजनों की ओर से ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।

तहसीलदार के मुताबिक़ बृहस्पतिवार रात सभी लोग सो गए थे। शुक्रवार सुबह उठने पर सभी ने मीनू का शव फंदे से लटकता देखा। थाना प्रभारी मटेेरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच व पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LIVE TV