बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेसवे में डकैती, विरोध करने पर एक यात्री को मारी गोल

बिहार के सोनपुर स्टेशन के बीच ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में बादमासों ने डकैती डाली. ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. आपको बता दें कि मृतक यात्री उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला था. बादमासों ने एस5 बॉगी में लूटपाट करते समय यात्रियों से मारपीट भी की। 

आपको बता दें कि, गुरुवार की देर रात सोनपुर – छपरा रेल खंड पर दिघवारा और सोनपुर स्टेशन बरौनी-  ग्वालियर मेल में हथियारबंद बदमासों ने 12 से अधिक यात्रियों से लूटपाट की। और एक यात्री को गोली मार दी। घायल यात्री जनरल कोच G5 में सफर कर रहा था. गंभीर हालत में उसे रेल थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार छपरा सदर अस्पताल भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, 10 से 12 डकैत अपने हाथ में धारदार हथियार और देसी कट्टा लेकर ट्रेन में सवार हुए थे। चलती ट्रेन में बादमासों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी. लेकिन ट्रेन में सफर कर रहे शब्बा सिंह यादव के बेटे शिवम ने जब इसका विरोध किया तो बादमासोंं ने उसकी जांघ में गोली मार दी। हालांकि घायल यात्री खतरे से बाहर बताया जाता है। रेल थानाध्यक्ष ने घायल यात्री का फर्द बयान दर्ज कर लिया है।

रेल एसपी मुजफ्फरपुर अशोक कुमार सिंह ने तुरंत ही बादमासों को पकड़ने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया है। बादमासों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। वहीं रेल एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि, इस घटना में शामिल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस जल्द ही उद्भेदन कर लेगी। सीवान के अलावा सोनपुर, छपरा और आसपास के क्षेत्रों में रेल पुलिस टीम लगातार छापामारी कर रही है।

LIVE TV