फैशन की वजह से साल 2018 में सुर्ख़ियों में रखे ये 7 एक्ट्रेस

मुंबई. सेलिब्रिटी पार्टी से लेकर रेड कार्पेट लुक को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कॉस्टयूम से लेकर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट की सारी जानकारियां अपने फॉलोवर्स के साथ शेयर करती हैं। लोग सेल्ब्स के इन लुक्स को पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं, लेकिन बहुत बार उन्हें इसके चलते ट्रोल का शिकार भी होना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस की ड्रेस और उनके मेकअप को लेकर ट्रोल करने का ट्रेंड बन चुका है। आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी इसका शिकार हो रहा है। आज हम आपको 2018 के ऐसी सेलिब्रिटीज के बारें में बताने जा रहे हैं जो अपने फैशन सेंस को लेकर सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के शिकार हुए।

ट्रोलिंग के शिकार हुए सेलेब्स में सबसे पहला नाम आता है दिशा पाटनी का। उन्होंने अपने फैंस को दिवाली विश करते हुए अपनी एक ग्लैमरस तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं। दिशा की इस तस्वीर पर कुछ ही घंटों में भद्दे कमेंट्स की लाइन लग गई थी, जिसे देखते हुए उन्हें अपने इस पोस्ट से कमेंट्स ही म्यूट करने पड़ गए।

रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहते हैं। लगभग हर लुक के लिए ट्रोल होने के बावजूद उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं है। साल 2018 में हुए 63वें जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान रणवीर का ड्रेस काफी चर्चा में आया था। इस दौरान उन्होंने अजीबोगरीब सूट पहना था, जिस पर 90 के दशक की उनकी पसंदीदा फिल्मों के पोस्टर छपे हुए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने रणवीर के इस ड्रेस का जमकर मजाक उड़ाया था।

एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ऐसी ड्रेस पहनकर पहुंची थीं कि उसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लग गई थी। इस इवेंट के दौरान उन्होंने पिंक कलर की फैदर ट्यूब ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें एक तरफ फैदर लगा था और दूसरी तरफ कुछ नहीं था। बस इसी वजह से उनकी यह ड्रेस काफी रिवीलिंग लग रही थी। एक तरफ फैदर न होने के कारण उनका बस्ट एरिया और क्लीवेज साफ दिख रहा था, जिसे लेकर लोगों ने उनकी तस्वीरों पर गंदे कमेंट्स किए थे।

इस लिस्ट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर लोगों को उनके जूते एक आंख नहीं पसंद आए थे। इस दौरान उन्होंने ग्रे ट्राउजर-शर्ट के साथ ओरेंज शूज कैरी कर रखे थे, जो लोगों को Mismatch लग रहे थे। प्रियंका के इस लुक को उनका सबसे खराब लुक बताया गया था।

बीजेपी को लगा तगड़ा झटका, इस मामले में भाजपा के चाणक्य को पछाड़कर आगे निकले राहुल

प्रियंका के अलावा अपने बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर मलाइका भी अपने जूतों को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। अर्जुन कपूर के साथ डिनर डेट पर जाते हुए मलाइका हमेशा की तरह जबरदस्त लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने हाई वेस्ट ब्लैक पैंट और फॉक्स लैदर जैकेट कैरी की हुई थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने  मैटेलिक जूते पहने हुए थे, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे।

LIVE TV