फेक न्यूज़: क्या रणवीर और दीपिका BJP के लिए मांग रहे थे वोट ?

बॉलीवुड: कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें रणवीर और दीपिका साथ थे| इस तस्वीर में रणवीर और दीपिका के गले में एक केसरिया रंग का दुपट्टा पड़ा है जिसके ऊपर बीजेपी पार्टी को वोट देने की अपील की गयी| लेकिन जब इसकी पड़ताल की गयी तो वो तस्वीर फोटोशॉप की गयी थी|

दरअसल मामला यह है कि दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए गए थे| जिस दौरान उन्होंने अपने गले में नारंगी रंग का दुपट्टा डाल रखा था लेकिन उस पर कुछ भी नहीं लिखा था|

ज़ाहिर से बात है कि कुछ शरारती तत्वों के द्वारा यह काम गया था| असल में शादी के बाद रणवीर और दीपिका मंदिर के दर्शन करने गए थे और वो फोटो भी उसी समय का है |

भारतीय मूल के व्यक्ति को अमेरिका में यौन शोषण के आरोप में हुई उम्रकैद!

पूरी गहरायी से जाँच में उस मंदिर का एक वीडियो भी मिला जिसमें रणवीर और दीपिका साथ दिख रहे थे और और दोनों एक्टर्स के गले में पड़े कपडे पर कुछ भी नहीं लिखा था|

इस गलत तस्वीर को सोशल मीडिया पर “एक बिहारी सौ पर भारी” नामक पेज ने पोस्ट किया था इस पेज के लगभग 38,000 फॉलोवर्स हैं| इस तरह की फेक न्यूज़ पर सरकार को जल्द से जल्द लगाम लगानी चाहिए जिनकी वजह से सोशल मीडिया इतनी बुरी और गलत न्यूज़ सारे समाज और जनता के बीच बढ़ा रही है| इससे सारी जनता गलत ख़बरों के चलते गलत जानकारी हासिल कर रही है |

LIVE TV