प्रेमी की हत्या करने वाली प्रेमिका गिरफ्तार, धोखा मिलने पर कर दिया था युवक का क़त्ल

REPORT-UMA MISHRA/ MAU

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांवे के पास 27 अगस्त को अशोक उर्फ जग्गू यादव की चाकू मार कर दो लङकियों ने हत्या कर दी थी। लेकिन वो दोनो कौन थी और क्यो हत्याकांड को अंजाम दिया। यह पुलिस के लिए गुत्थी बनी हुई थी।

आखिर कार पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा कर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के अऩुसार प्यार में धोखा देने पर अशोक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपनी सहेली के साथ मिल कर के किया।

प्रेमी की हत्या

पुलिस के अऩुसार अशोक की हत्या प्रेमप्रसंग को लेकर हुई थी। प्यार में धोखा पाने पर प्रतिशोध में प्रेमिका ने युवक को चाकू घोप कर मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी युवती को उसकी सहेली के साथ गिरफ्तार कर लिया। अशोक यादव को 27 अगस्त को गांव के पास नहर की पटरी पर नकाबपोश युवतियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

लखीमपुर में बच्चा चोरी की अफवाहों का बाजार, घर से बाहर निकलने से डर रहे बच्चे और बूढ़े

आखिरकार पुलिस ने स्वीटी उर्फ प्रतिमा चौहान जो कि सरायलखंशी थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव की निवासिनी है, उसे गिरफ्तार किया। पुछताछ में यह निकल कर सामने आय़ा है कि प्रतिमा का अशोक के साथ प्रेम संबंध था। लेकिन नौकरी पाने के बाद अशोक उससे कन्नी काटने लगा था।

इससे प्रतिमा प्रतिशोध की आग में जलने लगी। घटना के दिन उसने अपने साथ पढने वाली मऊ कुबेर गांव निवासिनी सोनम यादव को किसी बहाने से अपने साथ ले गई और मझौली गांव के पास नहर की पटरी पर अशोक से मुलाकात के बाद उसके पेट में चाकू घोपकर हत्या कर दी।

LIVE TV