शुरू हुई प्रियंका चोपड़ा की शादी की शॉपिंग, जाने कहा से कर रही है

मुंबई| बॉलीवुड के गलियारों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब एक और स्टार की शादी की खबरें खूब चर्चा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की। अब वे बेंगलुरु भी रवाना हो गए।

बॉलीवुड की देसी गर्ल की शादी की भी कई दिनों से चर्चा है। जब से प्रियंका और निक जोनास की सगाई हुई उसके बाद से ही शादी का शोर है। एेसे में प्रियंका ने हाल ही में अपनी वेडिंग से जुड़ी खास जानकारी शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/BqXYt4YHcIF/?utm_source=ig_embed

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी वेडिंग रजिस्ट्री गाइड के बारे में जानकारी दी है। दरअसल, अपनी शादी के लिए वे इस गाइड की मदद ले रही हैं। प्रियंका लिखती हैं कि, वेडिंग रजिस्ट्री गाइड बनाने में खूब मजा आया। सब चीजों को एक ही जगह पर मिल गया।

ब्रिगेडियर चांदपुरी : जिन्होंने पाकिस्तानी टैंकों को खदेड़ दिया था

शादी की बात करें तो जानकारी के मुताबिर प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ दिसंबर के पहले सप्ताह में शादी करेंगी। आपको बता दें कि, प्रियंका दिल्ली में हैं जहां पर वे अपनी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही हैं। इसका निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

LIVE TV