प्रियंका गांधी ने आदिवासियों से किया वादा किया पूरा, उम्भा गोलीकाण्ड में मारे गए मृतक परिवारों को दिया इतने का चेक

रिपोर्ट- रवि पाण्डे

सोनभद्र – सोनभद्र में उम्भा गांव में पहुंचकर कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी के द्वारा किये गए वादों को पूरा किया। आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने उम्भा में गोलीकाण्ड में मारे गए 10 मृतक परिवारों को दस – दस लाख और गम्भीर रूप से घायलो को 1-1 लाख रुपये का चेक वितरण किया।

प्रियंका गांधी

इस दौरान कांग्रेस नेताओ का कहना है कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। प्रियंका गांधी ने आदिवासियों से किया अपना वादा पूरा किया है। जबकि सूबे की योगी सरकार नेहरू परिवार को ही किसी भी मामले में दोषी करार देती है।

सोनभद्र में घोरावल थाना इलाके के उम्भा गांव में 17 जुलाई को जमीन विवाद में ग्राम प्रधान समर्थकों द्वारा चलाई गई गोली में 10 आदिवासियों की मौत हुई थी जिस पर देश मे राजनीतिक भूचाल आ गया।

उत्तराखण्ड में जिलाधिकारी के निर्देषों के अवेहलना, भारी बारिश में खुला रहा स्कूल

19 जुलाई को प्रियंका गांधी ने घायल आदिवासियों से मिलकर राजनीत में नया मोड़ ला दिया। उन्होंने 20 जुलाई को मिर्जापुर के चुनार किले मृतक परिवारों को 10 – 10 लाख रुपये व गम्भीर रूप से घायलो को 1 – 1 लाख रुपये देने की घोषणा किया था।

आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े उम्भा गांव पहुचकर कर 10 मृतक परिवार को 10 – 10 लाख रुपये व 9 घायलो के परिवार को 1 – 1 लाख रुपये का चेक वितरित किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी , अजय राय , पूर्व सांसद राजेश मिश्रा , जिलाध्यक्ष अरुण सिंह , ज्ञानेंद्र त्रिपाठी समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग का हाई अलर्ट, दिल्ली से मुंबई तक हो सकती है बारिश

इस दौरान कांग्रेस नेताओ का कहना है कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। प्रियंका गांधी ने आदिवासियों से किया अपना वादा पूरा किया है। जबकि सूबे की योगी सरकार नेहरू परिवार को ही किसी भी मामले में दोषी करार देती है।

 

 

 

 

LIVE TV