प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल का 90 बरस की उम्र में निधन

प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिकनई दिल्ली| प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर यश पाल का नोएडा स्थित उनके आवास में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यशपाल का निधन सोमवार देर रात हुआ।

उनका जन्म 1926 में झंग (अब पाकिस्तान) में हुआ था और वह कैथल में पले-बढ़े थे, जो अब हरियाणा में है।

कॉस्मिक किरणों के अध्ययन में अपने योगदान के लिए मशहूर यशपाल ने 1949 में पंजाब विश्वविद्यालय से भौतिकी में मास्टर्स की हासिल की थी।

उन्होंने 1958 में मासाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद ने ली शपथ

विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में अपने योगदान के लिए 1976 में वह पद्म भूषण से नवाजे गए थे।

लोक प्रशासन, शिक्षा और प्रबंधन में उत्कृष्ट काम के लिए अक्टूबर 2011 में उन्हें लाल बहादुर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

LIVE TV