पाकिस्तान पर बोले पीएम, बहुत हुआ… अब आपको सहन नहीं करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराकर जश्न ए आजादी की शुरुआत की| आज के दिन भारत ने आजादी के 69 वर्ष पूरे कर 70वें साल में कदम रखा है|

यह भी पढ़ें : कश्‍मीर में तिरंगा लहराने पर रोक, अब पीएम मोदी खुद संभालेंगे कमान

पीएम ने भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने भाषण की शुरुआत की| उन्होंने देश के युअओं को रिफार्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र देते हुए देश की तरक्की में भागीदार बनने की बात कही|

यह भी पढ़ें : भटके लोगों को मुख्यधारा में वापस लाना होगा : राष्ट्रपति

अपने भाषण में पीएम मोदी ने पकिस्तान को भी कड़ा सन्देश देते हुए कहा कि हिन्दुस्तान और भारत का हर बच्चा पेशावर के बच्चों की मौत पर सदमा महसूस कर रहा था| यह है हमारी मानवता से पली-बढ़ी संस्कृति| लेकिन वहां आतंकवादियों के कारनामों का जश्न मनाया जाता है| देश हिंसा और आतंक सहन नहीं करेगा|

उन्होंने कहा मैं उन नौजवानों को कहता हूं, हिंसा का रास्ता कभी किसी को भला नहीं करता, मुख्यधारा में आइए, अपने मां-बाप के सपनों के बारे में सोचिए| उन्होनें कहा कि बांग्लादेश के साथ हमने सीमा विवाद को हल किया| ये विवाद आजादी के बाद से चल रहा था| ये हमारी बड़ी उपलब्धि है|

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में 20 फीसदी की वृद्धि की घोषणा की है। इससे जिन्हें पहले 25 हजार रुपए मिलते थे, उन्हें अब 30 हजार रुपए मिलेंगे|

पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सरदाल वल्लभ भाई पटेल ने सबसे पहले देश को जोड़ने का काम किया था। देश में सु-राज होना चाहिए। देश में ऐसी सरकार हो जो गुड गवर्नेंस पर ध्यान दे। पहले की सरकारें आक्षेपों से घिरी होती थीं लेकिन अब समय बदल गया है और सरकारें अपेक्षाओं से घिरी हुई हैं।

पीएम ने कहा हमने वन रैंक-वन पेंशन को लागू किया| हमने नेताजी की फाइलों को जनता के कहने पर सार्वजनिक किया| हम चीजों को टालना नहीं, उनसे टकराना जानते हैं| समाज में बुराइयां हैं लेकिन उनका उपचार संवेदनशीलता से करना है। हम सबको सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़नों होगा।

उन्होंने कहा पासपोर्ट बनवाने में पहले 5-6 महीने लगते थे लेकिन अब यह काम बेहद आसान हो गया है| मातृत्व अवकाश को हमने 26 हफ्ते कर दिया है ताकि मां बच्चे का लालन-पालन अच्छे से कर सके| हमनें मुद्रा योजना और कई अन्य योजनाओं के जरिए आर्थिक समावेशन किया है|

हमने बीमा, महिला सशक्तिकरण पर बल दिया है। गरीबी से लड़ने में महिलाओं का साथ बेहद जरूरी है| हमें किसानों की आमदनी बढ़ाना चाहते हैं| हम कोई काम टुकड़ों में नहीं करते| हम गरीब की थाली का भोजन महंगा नहीं होने देंगे|

इससे पहले, पीएम मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम लाल किले पहुंचे| यहाँ पर उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न की शुरुआत की|

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सरकार के कई बड़े नेताओं सहित कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे|

LIVE TV