आज दो बजे पिथौरागढ़ में होगा दिवंगत प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार

देहरादून में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद करीब 11 बजकर 10 मिनट पर दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर दिया गया।

प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार

इस दौरान सभी की आंखें नम नजर आई। यहां से उनकी देह को पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा। जिसके बाद देवसिंह मैदान में श्रद्धांजलि दी जाएगी। दोपहर दो बजे रामेश्वर घाट में दिवंगत प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में उपचार के दौरान देहांत हो गया था। दिवंगत पंत को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत अन्य नेताओं और लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा। जहां से विशेष एयर एंबुलेंस से सुबह 10 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया गया। पार्थिव शरीर हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में दर्शन के लिए दो घंटे रखा गया है।

सुबह करीब 10 बजे दिवंगत मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग स्व. पंत को श्रद्धांजलि देने के लिए आए। हर दल के नेता, नौकरशाह, अधिकारी- कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता, विधायक उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

वित्तमंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि देने के पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में लोग जुटने शुरू हो गए हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी मैदान में पहुंच चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस के सुल्तान की फिल्म भारत 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने से चूकी…

एसडीआरएफ मुख्यालय जाने का रूट प्लान

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर शनिवार को एसडीआरएफ मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखे जाने के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को रूट जारी कर दिया। अंतिम दर्शन के लिए आने वाले वीआईपी और आम लोगों के वाहनों के लिए एसडीआरएफ ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर एसडीआरएफ मुख्यालय तक पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह रहेगा वीआईपी रूट
वीआईपी शहर के दिलाराम चौक से बहल चौक, सर्वे चौक, ईसी रोड, धर्मपुर मंडी, पुलिया नंबर छह, महाराणा प्रताप चौक, थानों तिराहा, एयरपोर्ट तिराहा, एसडीआरएफ  मुख्यालय पहुंचेंगे। वीआईपी के आवागमन के दौरान ऋ षिकेश रोड से कोई भी वाहन एयरपोर्ट की ओर नहीं जाएगा।

अंतिम यात्रा में शामिल होंगे राजनाथ

उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, पार्टी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।

क्या ऋषि कपूर और पत्नी नीतू कपूर सितंबर में भारत लौटेंगे?

पिथौरागढ़ में पार्थिव शरीर को पहले भाजपा कार्यालय संपूर्णानंद पार्क में जनता व कार्यकर्ताओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर पंत निवास खटकोट ले जाया जाएगा। वहां कुछ समय रुकने के बाद अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी और रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में परिवारजनों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि, जन सामान्य शामिल होंगे।

दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत का अंतिम संस्कार आज पिथौरागढ़ में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचेगा। वहां से विशेष एयर एंबुलेंस से सुबह जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया जाएगा। पार्थिव शरीर हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में दर्शन के लिए दो घंटे रखा जाएगा।

यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सरकार के मंत्री व हरीश रावत, प्रीतम सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता व जन सामान्य पार्थिव शरीर के दर्शन करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर विशेष विमान से पिथौरागढ़ ले जाया जाएगा।

मुख्यमंत्री, सह महामंत्री संगठन व प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेता स्टेट प्लेन से पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मानव संसाधन मंत्री डॉ. निशंक व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी नई दिल्ली से सीधे विमान से पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।

LIVE TV