पोस्‍टर ब्‍वॉय को जहन्‍नुम पहुंचाने वाले जवानों को ये बीजेपी नेता दिलवाएगी बड़ा इनाम!

पोस्‍टर ब्‍वॉयनई दिल्‍ली। आतंकियों के पोस्‍टर ब्‍वॉय बुरहान वानी को मारने वाले राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के जवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ट्विटर पर हलचल है कि बुरहान वानी को मारने वाले जवानों को दस करोड़ रुपए इनाम में दिए जाएंगे। ये ऐलान बीजेपी की बड़ी नेता ने किया है। हालांकि ट्विटर के मुताबिक वह खुद ये पैसा नहीं देने वाली हैं।

पोस्‍टर ब्‍वॉय की मौत पर ऐलान

जवानों को दिया जाने वाला ये पैसा क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने ही अनौपचारिक रूप से यह अभियान शुरू किया है। अब इसमें भाजपा की चर्चित महिला विधायक असम की अंगूरलता डेका का नाम भी जुड़ गया है।

अंगूरलता डेका ने ट्विटर पर इसकी जानकारी भी शेयर की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘बुरहान वानी को मारने वाली राष्‍ट्रीय रायफल्स के जवानों को दस करोड़ का इनाम देने के लिए क्राउड फंडिंग की जरूरत है।’

https://twitter.com/AngoorLataDeka/status/752341802582102016

अंगूरलता ने ट्विटर पर बताया कि यह पूरा अभियान बीजेपी के ही एक नेता तजिंदर पाल एस बग्‍गा ने चलाया है। तजिंदर बग्‍गा ट्विटर पर नामी शख्‍स हैं। उनके डेढ़ लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं वह खुद भी साढ़े तीन हजार लोगों को फॉलो कर रहे हैं।

तजिंदर बग्गा TheNaMoPatrika  नाम की वेबसाइट के एडिटर भी हैं। वह भाजपा युवा मोर्चा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य भी रहे हैं। हालांकि उनके ट्विटर हैंडल पर इस संदर्भ में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई।

बीते दिनों बुरहान वानी को कश्‍मीर में राष्‍ट्रीय रायफल्स (आरआर) के जवानों ने मार गिराया था। इसके बाद से आरआर के जवानों के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।

 

 

LIVE TV