पैसों की खातिर नाना और मां ने बेची बेटी, 10 आरोपियों पर दर्ज हुआ केस

नई दिल्ली : आजकल दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ते जा रहे है वहीं पंजाब के फिरोजपुर में रिश्ते हुए तार-तार, पैसों की खातिर नाना और मां ने अपनी बेटी को बेच दिया हैं। खरीदने वाले लोग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करते रहे। जहां थाना मक्खू पुलिस ने पीड़िता के बयान पर बेचने और दुष्कर्म करने वाले दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें की मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सतनाम सिंहने बताया है की 22 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया हैं की उसकी मां और नाना ने पैसों की खातिर उसे आरोपी सतपाल सिंह के पास बेच दिया। जहां सतपाल ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसे आरोपी बाज सिंह, सुखवीर सिंह, काबल सिंह व गुरदेव सिंह के हवाले कर दिया। उक्त सभी आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

जानिए सिर्फ 2 मिनट में कैसे दूर करे अपने जोड़ों के दर्द को

किसी तरह आरोपियों के चुंगल से निकल कर पीड़िता अपने नाना और मां के पास पहुंची। नाना और मां फिर आरोपियों के साथ मिल गए। पीड़िता गांव में ही गुरपाल सिंह नामक व्यक्ति के साथ रहने लगी। आरोपी जज सिंह व निरवेल सिंह उसे धमकी देने लगे कि यदि उनके पास दोबारा नहीं आई तो गुरपाल सिंह को किसी झूठे केस में फंसा दिया जाएगा।

दरअसल एएसआई सतनाम सिंह ने कहा हैं की पीड़िता के बयान पर आरोपी सतपाल सिंह, बाज सिंह, सुखवीर सिंह, काबल सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप कौर, मनजीत कौर, जज सिंह, निरवेल सिंह व गुरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

LIVE TV