पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता का AIIMS में हुआ निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के दिग्गज नेता डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह का आज निधन हो गया। राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे नेता ने दिल्ली AIIMS में अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें कुछ दिन पहले ही दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था।

आपको बता दें कि एम्स में भर्ती करवाए जाने के बाद से ही रघुवंश सिंह की हालत नाजुक बनी हुई थी। उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद एम्स में उनकी निगरानी 4 डॉक्टर आईसीयू में कर रहे थे। रघुवंश बाबू के परिजनों के अनुसार उन्हें वेटिंलेटर पर भी रखा गया। लेकिन उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। हालांकि आज उनका निधन हो गया।

LIVE TV