पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मोदी प्रशंसक, दूर-दूर तक नहीं नजर आया कोई भारतीय

नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों के परिणाम में दमदार जीत के साथ ही पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीता है।  यूके के एक ऑनलाइन सर्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबसे अधिक लोकप्रिय भारतीय करार दिया गया है। इस सर्वे में विश्व भर की बड़ी हस्तियों की लोकप्रियता का आकलन किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी की इस लोकप्रियता के पीछे का एक बड़ा कारण, विश्व के तमाम देशों में फैले उनके प्रशंसक हैं। पीएम मोदी की इस उपलब्धि ने उनके कैबिनेट सहयोगियों को भी गर्व से भर दिया है।

यूके की प्रतिष्ठित ऑनलाइन सर्वे एजेंसी YouGov ने विश्व भर की प्रमुख महिलाओं और पुरुषों की लोकप्रियता का सर्वे किया। इसमे प्रधानमंत्री मोदी सबसे अधिक लोकप्रिय भारतीय की रेस में मीलों आगे रहे ही, बल्कि विश्व स्तर पर भी वे लोकप्रियता में छठे स्थान पर रहे। विश्व में पहला स्थान बिल गेट्स का रहा जबकि दूसरे स्थान पर बराक ओबामा रहे। ओबामा की पत्नी मिशेल महिलाओं की श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहीं।

विश्व के टॉप 20 सबसे अधिक लोकप्रिय व्यक्तियों की इस रेस में मोदी इकलौते भारतीय नेता हैं। उनके अतिरिक्त बॉलीवुड के सितारे जैसे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान इसमे शामिल हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

संभल में यूपी सरकार का पुतला फूंकते समय हाथापाई

प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता की ये तस्वीर इस बात की गवाही देती है कि भारत की दिनोदिन बढ़ती हुई प्रतिष्ठा को समूचा विश्व स्वीकार कर रहा है। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई कैबिनेट सहयोगियों ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए पीएम को बधाई दी है।

LIVE TV