पुलिस भर्ती में बेहोश होकर गिरे दो युवकों की मौत

पुलिस भर्तीकुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में पुलिस भर्ती के लिए हो रही दौड़ में चक्कर खा कर गिरे दो युवकों की इलाज के दौरान मौत होने से कोहराम मच गया है| पुलिस ने इनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है लेकिन डॉक्टर्स इन दोनों की मौत के पीछे ड्रग्स के ओवरडोज़ होने का अंदेशा जाता रहे हैं|

हरियाणा पुलिस में सिपाही पद के लिए कुरुक्षेत्र में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में रोजाना 10 हजार अभ्यर्थी आ रहे हैं| 15 जून से चार जुलाई तक चलने वाली इस टेस्ट प्रक्रिया में करीब पांच लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है| इसमें 25 मिनट में पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है|

बृहस्पतिवार की शाम हुई दौड़ में कई युवक चक्कर खाकर गिरे थे। इनमें से एक युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। इसी तरह शुक्रवार सुबह 11 बजे हुई दौड़ के दौरान तीन युवक चक्कर खाकर गिर गए थे। जिनमें से एक की मौत हुई है|

मरने वाले एक युवक का नाम सोमबीर है जो जिला भिवानी का रहने वाला था| जबकि दुसरे युवक की अब तक शिनाख्त ही नहीं हो पाई है|

इस पुलिस भर्ती पर्क्रिया में किसी डोप टेस्ट की व्यवस्था न होने से युवा खुलेआम प्रतिबंधित दवाओं का सेवन कर दौड़ में शामिल हो रहे हैं| ये दवाएं बड़ी ही तेजी के साथ शरीर की क्षमता को बढ़ा देती हैं| लेकिन कभी कभी ज्यादा मात्र में इन दवाओं के सेवन से हादसे भी हो जाते हैं| दौड़ में नशे के साथ गर्मी युवाओं के लिए घातक व जानलेवा साबित हो रही है|

LIVE TV